Asus ने भारत में लॉन्च किया सबसे सस्ता लैपटॉप, जानें कीमत से लेकर फीचर्स
Asus Budget Laptop: आसुस (Asus) ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए अपना नया लैपटॉप लॉन्च किया है। इसे कंपनी ने बजट लैपटॉप क तौर पर पेश किया है। जिसे Asus Chromebook CM14 के नाम से जाना जाएगा। ग्राहक इस लैपटॉप को 30 हजार से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं।
अगर आप भी कम बजट नया लैपटॉप लेने का प्लान कर रहे हैं, तो ये आसुस का लेटेस्ट लैपटॉप बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इस लैपटॉप की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी है। तो चलिए आपको आगे इसकी कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले फीचर्स तक की डिटेल्स बताते हैं।

Asus Chromebook CM14 की भारत में कीमत- आसुस ने अपने इस बजट लैपटॉप को 26, 990 रुपये में उपलब्ध कराया है। जिसे ग्राहक ऑनलाइन शॉपिंग साइट Amazon से खरीद सकते हैं। कलर ऑप्शन की बात करें तो इस नए लैपटॉप को ग्रैविटी ग्रे कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।
Asus Chromebook CM14 की खासियत- आसुस ने अपने इस लैपटॉप में 14 इंच की एलईडी बैकलिट एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले दिया है, जो यूजर को फुल-एचडी प्लस रिजॉल्यूशन (1,920 x 1,080 पिक्सल) ऑफर करेगी।

18.3mm की मोटाई के साथ आने वाले इस स्लीक डिजाइन लैपटॉप में आपको 250 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट मिल रहा है। इसके साथ ही इसमें क्रोम ओएस ऑपरेटिंग सिस्टम का उपयोग किया गया है।
प्रोसेसर की बात करें तो इसे स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए कंपनी ने मीडियाटेक Kompanio 520 प्रोसेसर से लैस किया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए ARM माली G52 MC2 जीपीयू दिया गया है। इसके प्रोसेसर की पीक परफॉर्मेंस 2.0 गीगाहर्ट्ज है।

इसके बाद रैम और स्टोरेज की बात करें तो आसुस क्रोमबुक में आपको 8 जीबी LPDDR4X रैम और 128 जीबी eMMC 5.1 स्टोरेज मिल रही है। इसके साथ ही कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको वाई-फाई 6, ब्लूटूथ वर्जन 5.3, दो यूएसबी 3.2 जेनरेशन 1 टाइप-सी पोर्ट और एक यूएसबी 3.2 जेनरेशन 1 टाइप-ए पोर्ट मिल रहा है।
ऑडियो के लिए कंपनी ने इस लैपटॉप में इन-बिल्ट स्पीकर्स दिए हैं, इसके साथ ही हेडफोन लगाने के लिए इसमें जैक भी दिया गया है। बैटरी लाइफ की बात करें तो कंपनी का अपने इस लैपटॉप को लेकर दावा है कि, एक बार फुल चार्ज करने पर इसमें यूजर को लाइफ 15 घंटे तक मिलती है।


Click it and Unblock the Notifications








