Asus ने भारत में Zephyrus G16 के साथ दो नए लैपटॉप किए लॉन्च, जाने कीमत
Asus ने भारत में तीन नए गेमिंग लैपटॉप लॉन्च किए हैं। कंपनी ने Asus Zephyrus G16, Asus Strix Scar 16 और Asus Strix Scar 18 लॉन्च किया।
इन लैपटॉप की घोषणा कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES) 2024 में की गई थी और अब, लगभग एक महीने बाद, Asus इन लैपटॉप को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसके अलावा कंपनी ने भारत में ROG G22 गेमिंग डेस्कटॉप भी लॉन्च किए हैं।

Asus के नए लैपटॉप की कीमत : जहां तक उपलब्धता की बात है, ROG Zephyrus G16 भारत में 189,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। वहीं दूसरी ओर, ROG Strix Scar 16 और ROG Strix Scar 18 को भारत में 289,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है।
बता दें कि ROG Strix Scar 16 और ROG Strix Scar 18 लैपटॉप 14 फरवरी से खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे, जबकि Zephyrus G16 20 फरवरी की शुरुआती कीमत पर खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे।
Asus का कहना है कि खरीदारों को MyASUS ऐप पर डिवाइस को रजिस्टर करके केवल 1 रुपये का शुल्क देना होगा, जिसके बाद TUF गेमिंग H3 गेमिंग हेडसेट प्राप्त करने का मौका मिलेगा। इस ऑफर को पाने के लिए ग्राहक खरीदारी के तीन दिनों के भीतर asuspromo.in पर जा सकते हैं।

Asus ROG Zephyrus G16 : यह लैपटॉप इंच 2.5K WQXGA ROG नेबुला डिस्प्ले के साथ 2560 x 1600 पिक्सल के रिजॉल्यूशन, 240Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट, 3ms रिस्पॉन्स टाइम, पैनटोन वैलिडेशन और डॉल्बी विजन HDR सपोर्ट के साथ आता है।
यह इंटेल कोर अल्ट्रा 7 प्रोसेसर 155H प्रोसेसर पर बेस्ड है जो NVIDIA GeForce RTX 4070 लैपटॉप GPU, Intel AI बूस्ट NPU, 16GB LPDDR5X रैम और 1TB PCIe 4.0 NVMe M.2 SSD स्टोरेज के साथ जुड़ा है।
ROG Strix Scar 16, Scar 18 : इन दोनो लैपटॉप के बीच कुछ अंतर हैं। स्ट्रिक्स स्कार 16 में 2560 x 1600 पिक्सल के रिजॉल्यूशन वाला 16-इंच QHD + ROG नेबुला HDR डिस्प्ले, 240Hz की स्क्रीन रिफ्रेश रेट, 3ms का स्क्रीन रिस्पॉन्स टाइम, पैनटोन वैलिडेशन और डॉल्बी विजन HDR सपोर्ट के साथ आता है।

वहीं दूसरी ओर, स्ट्रिक्स स्कार 18 समान डिटेल के साथ 18-इंच डिस्प्ले के साथ आता है। इसके अलावा बाकी सब कुछ वैसा ही है।
ROG Gaming G22 Desktop : यह पीसी Intel Core i7-13700F प्रोसेसर पर बेस्ड है जो Intel B760 चिपसेट, NVIDIA GeForce RTX4070 ग्राफिक्स, 32GB तक DDR5 SO-DIMM रैम और 1TB M.2 2280 NVMe PCIe 4.0 परफॉर्मेंस SSD स्टोरेज के साथ जुड़ा है।
इसमें कनेक्टिविटी के लिए हाई डेफिनिशन 7.1 चैनल ऑडियो, वाई-फाई 6 और ब्लूटूथ 5.2 और 600W पावर सप्लाई यूनिट दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications







