Home
Gadgets

ASUS VivoWatch 6 वॉच जल्द देगा दस्तक, यहां आया नजर

ASUS ने अपनी नई वॉच VivoWatch 6 पर काम करना शुरू कर दिया है। इस आगामी स्मार्टवॉच को ब्लूटूथ एसआईजी वेबसाइट पर हाल ही में देखा गया है। इसे कंपनी साल 2022 में लॉन्च हुई VivoWatch 5 स्मार्टवॉच के सक्सेसर के तौर पर पेश करेगी।

ASUS VivoWatch 6 ब्लूटूथ SIG पर लिस्ट: जैसा कि, हमने आपको ऊपर बताया है कि, ब्लूटूथ SIG डेटाबेस पर ASUS VivoWatch 6 को देखा है। इस अपकमिंग स्मार्टवॉच को VivoWatch 6 के नाम से लिस्ट किया गया है।

ASUS VivoWatch 6 वॉच जल्द देगा दस्तक, यहां आया नजर

ब्लूटूथ लिस्टिंग में ASUS VivoWatch 6 को लेकर फिलहाल और कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालंकि यह वॉच ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट के साथ आएगा। इस अपकमिंग वॉच के बारे में और जानने के लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

ASUS VivoWatch 5 की खूबियां: अगर आसुस के वीवोवॉच 5 के खासियतों की बात करें तो इसमें आपको 1.3 इंच का गोल एलसीडी डिस्प्ले मिल रहा है। इसके साथ ही इसमें बहुत सारे कस्टमाइजेबल वॉचफेस का सपोर्ट भी दिया गया है।

ASUS VivoWatch 6 वॉच जल्द देगा दस्तक, यहां आया नजर

इसके अलावा इस वॉच का बेल्ट इजली चेंज करने के लिए क्विक रिलीज डिजाइन भी मिलेगा। इसके साथ ही वीवोवॉच 5 में हेल्थ और वैलनेस के लिए आपको ECG और PPG दो सेंसर दिए गए हैं।

यह सेंसर वॉच को पल्स ट्रांजिट टाइम, हार्ट रेट, बॉडी हार्मोनी इंडेक्स, स्ट्रेस फ्री-लेवल, स्लिप पैटर्न और एक्टिविटी लेवल समेत अलग-अलग हेल्थ मेट्रिक्स को कंट्रोल करने की फैसिलिटी देता हैं।

आसुस हेल्थकनेक्ट एप्प वीवोवॉच 5 के साथ मिलकर काम करता है। यह एप्प यूजर्स को BP हार्ट रेट और पीरियड ट्रैक करने की फैसिलिटी देता है। इसमें ब्लड ऑक्सीजन लेवल और स्किन टेम्परेचर को मापने की क्षमता दी गई है।

आसुस का इस वॉच को लेकर दावा है कि, वीवोवॉच 5 की बैटरी 14 दिनों तक की लाइफ के साथ आती है। इसके अलावा इसमें 5 ATM वॉटर रेटिस्टेंट रेटिंग मिल रहा है। यानी कि, आप इस स्मार्टवॉच को 50 मीटर गहरे पानी में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
asus vivoWatch 6 receives bluetooth sig certification
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X