ASUS Zenbook S 13 OLED दुनिया के सबसे पतले लैपटॉप को किया गया लॉन्च,जानें कीमत

Asus ने शुक्रवार को भारत में बिल्कुल नया Zenbook S 13 OLED लैपटॉप लॉन्च किया। यह लैपटॉप दुनिया के सबसे पतले OLED लैपटॉप के रूप में आता है और इसमें 2.8K रिजॉल्यूशन डिस्प्ले, Intel 13th Gen प्रोसेसर है।
Asus Zenbook S 13 OLED इंडिया की कीमत
आसुस जेनबुक एस 13 ओएलईडी की कीमत 1,04,990 रुपये है और यह बेसाल्ट ग्रे और पोंडर ब्लू कलर ऑप्शनों में आता है। लैपटॉप को फ्लिपकार्ट, अमेजन और आसुस ई-शॉप जैसे ऑनलाइन चैनलों के जरिए से खरीदा जा सकता है। वहीं ऑफलाइन मार्केट में इसे आसुस एक्सक्लूसिव स्टोर्स, आरओजी स्टोर्स और मल्टी-ब्रांड रिटेलर्स जैसे क्रोमा, विजय सेल्स, रिलायंस डिजिटल और अन्य अधिकृत डीलरों से खरीदा जा सकता है।
Asus Zenbook S 13 OLED स्पेसिफिकेशंस
Asus Zenbook S 13 OLED पतले और स्लीक डिजाइन के साथ आता है जिसमें 13.1 इंच का Asus Lumina OLED डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन में 100% DCI-P3 और 2800 x 1800 पिक्सेल का रिजॉल्यूशन है। यह पैनटोन सर्टिफिकेशन के साथ आता है और इसकी ब्राइटनेस 550 निट्स तक है।

लैपटॉप में 180-डिग्री एर्गोलिफ्ट हिंज और एक MIL-STD 910H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन है। इसके डायमेंशन इस प्रकार हैं, 296 x 216 x 10.9mm। इसका वजन 1 किलो है।
यह इंटेल कोर i5-1335U और कोर i7-1335U प्रोसेसर पर बेस्ड है जो एकीकृत ग्राफिक्स के साथ जोड़ा गया है। यह 6000 मेगाहर्ट्ज पर क्लॉक किए गए 16GB,32GB LPDDR5 रैम के साथ आता है। इसमें 512GB,1TB PCIe Gen 4 SSD स्टोरेज है।
लैपटॉप यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के जरिए से 65W फास्ट चार्जिंग के लिए 63WH की बैटरी पैक करता है। यह डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट जैसी अतिरिक्त सुविधाओं के साथ आता है और इसमें एर्गोसेंस टचपैड है। इसमें 2x थंडरबोल्ट 4 पोर्ट, एचडीएमआई 2.1, यूएसबी 3.2 टाइप-सी और एक ऑडियो जैक है। लैपटॉप बॉक्स से बाहर विंडोज 11 ओएस पर बूट होता है।
Zenbook 14 flip OLED
इसके अलावा आसुस ने ज़ेनबुक 14 फ्लिप ओएलईडी भी पेश किया जो 360 डिग्री हिंज के साथ आता है और इसका वजन 1.5 किलोग्राम है। यह Intel Core i5-1340P और Core i7-1360P प्रोसेसर पर बेस्ड है। जिसमें 16GB तक RAM और 1TB SSD स्टोरेज है। इस लैपटॉप की कीमत 1,09,990 रुपये है।


Click it and Unblock the Notifications








