Home
Gadgets

बच्चों के लिए Belkin ने भारत में लॉन्च किया वायरलेस हेडफोन, यहां जानें क्या कुछ है खास

बच्चों के लिए Belkin ने भारत में लॉन्च किया वायरलेस हेडफोन, यहां जानें

Belkin ने अपने नए वायरलेस हेडफोन को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस लेटेस्ट वायरलेस हेडफोन को कंपनी ने खासतैर पर बच्चों के लिए डिजाइन किया है। Belkin SoundForm Mini हेडफोन को तैयार करते समय कंपनी ने बच्चों के साउंडफॉर्म , सुरक्षा और आराम को ध्यान में रखकर इसे तैयार किया है। इसमें खास तौर पर उनके लिए कुशन कप डिजाइन किए गए हैं। तो आइए आपको इस नए हेडफोन के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Belkin SOUNDFORM Mini की खूबियां

Belkin SOUNDFORM Mini हेडफोन का वजन 240 ग्राम है। Belkin SOUNDFORM Mini में आपको एक वॉल्यूम और म्यूजिक कंट्रोल करने के लिए बटन मिल रहा है। Belkin के SOUNDFORM Mini वायरलेस हेडफोन को एक्सिडेंट प्रूफ मैटेरियल से तैयार किया गया है। Belkin के SOUNDFORM Mini हेडफोन को यूजर्स मोबाइल, लैपटॉप और टैबलेट के साथ भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा कॉलिंग के लिए इसमें इनबिल्ट माइक्रोफोन और स्पीकर को भी शामिल किया गया है। Belkin के इस हेडफोन का ऑडियो लेवल 85dB तक है। इसमें यूजर्स को कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5 दिया गया है।

बच्चों के लिए Belkin ने भारत में लॉन्च किया वायरलेस हेडफोन, यहां जानें

Belkin SOUNDFORM Mini का बैटरी बैकअप

इस लेटेस्ट हेडफोन के लेकर दावा किया जा रहा है कि, इसके बिल्ड क्वालिटी को लेकर दो साल तक कोई समस्या नहीं आएगी। इसी के यह भी दावा किया जा रहा है कि, इस हेडफोन को इजली लंबे समय तक यूज किया जा सकता है। वहीं इसके बैटरी बैकअप की बात करें तो आपको इसमें 30 घंटे का बैटरी बैकअप मिल रहा है। साथ ही इसमें आपको 4 फीट का ऑक्स केबल दिया गया है, यानि कि, इसे यूजर अपनी सुविधाअनुसार वायर के साथ और वायरलेस दोनों फॉर्म में यूज कर सकता है। Belkin SOUNDFORM Mini को ब्लू, पिंक , ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है। जिसे आप अपने बच्चे के मनपसंद कलर के हिसाब से खरीद सकते हैं। Belkin के इस हेडफोन की बिक्री जल्द ही ऑनलाइन साइट अमेजन, फ्लिपकार्ट और क्रोमा पर शुरू कर दी जाएगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Belkin has launched its new wireless headphones in India. This wireless headphone is specially designed for children. The audio level of this Belkin headphone is up to 85dB. In this, users have been given Bluetooth 5 for connectivity.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X