Smog Season Alert: घर की हवा बनेगी हेल्दी; ₹10,000 से कम में ये हैं 2025 के बेस्ट एयर प्यूरीफायर
हर साल दिवाली की रात जब पूरा देश रोशनी और मिठाइयों की खुशबू में डूबा होता है, तब दिल्ली और एनसीआर के लोगों के लिए एक और मौसम की स्मॉग सीजन शुरुआत होती है । पटाखों का धुआं, पराली जलने की धुंध और सड़क की उड़ती धूल मिलकर हवा को ऐसा जहरीला कॉकटेल बना देती है कि सुबह उठते ही आंखों में जलन और सांसों में भारीपन महसूस होता है। इस समय घर के अंदर भी "साफ हवा" अब लक्जरी नहीं, बल्कि जरूरत बन चुकी है।
यही वजह है कि अब Air Purifier कोई दिखावे का गैजेट नहीं रहा, बल्कि दिल्ली के हर घर का रक्षक बन गया है। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और अस्थमा या एलर्जी से जूझ रहे लोगों के लिए ये डिवाइस लाइफसेवर साबित हो रहा है। अगर आप भी इस सर्दी और स्मॉग सीजन से पहले एक भरोसेमंद Air Purifier खरीदना चाहते हैं, वो भी बिना बजट तोड़े तो यहां हैं 5 बेहतरीन और किफायती ऑप्शंस जो Amazon पर धमाकेदार कीमत पर मिल रहे हैं।

Honeywell Air Touch V1 (कीमत: ₹4,999)
अगर आप छोटा कमरा या बेडरूम कवर करना चाहते हैं, तो ये मॉडल परफेक्ट रहेगा। यह 235 sq. ft. तक के क्षेत्र में 99.99% प्रदूषक और एलर्जन्स हटाता है।
तीन-स्टेज फिल्ट्रेशन सिस्टम (Pre-filter + H13 HEPA + Activated Carbon) के साथ यह हर 12 मिनट में कमरे की हवा रिफ्रेश कर देता है।
इसकी USP है कि यह कम बजट में छोटा लेकिन दमदार Purifier अधिकतम परफॉर्मेंस देता है।
Philips AC0920 (कीमत: ₹7,999)
Philips का यह Smart Air Purifier 300 sq. ft. तक का क्षेत्र कवर करता है। इसमें मौजूद 2-लेयर HEPA फ़िल्टर 0.003 माइक्रोन तक के पार्टिकल्स को पकड़ सकता है - यानी धूल, धुआं, परागकण या बैक्टीरिया, कुछ नहीं बचेगा।
इसका स्मार्ट सेंसर हवा को प्रति सेकंड 1000 बार स्कैन करता है और AQI के हिसाब से स्पीड खुद एडजस्ट करता है। इसकी USP ऑटो AQI एडजस्टमेंट और Smart Sensor तकनीक है, जो सटीक और स्मार्ट Purifier की तरह काम करता है।
Sharp AIOT Air Purifier (कीमत: ₹13,990)
यह प्रीमियम मॉडल HEPA I फिल्ट्रेशन के साथ Sharp की PCI Technology का उपयोग करता है जो वायरस, फंगस और बदबू को खत्म करता है।
Wi-Fi और Voice Control सपोर्ट इसे स्मार्ट होम्स के लिए बेहतरीन विकल्प बनाता है। 330 sq. ft. तक के कमरों के लिए एकदम सही है। इसकी USP Wi-Fi + Voice Control और 4-Stage फिल्ट्रेशन है, जो टेक्नोलॉजी और हेल्थ का मेल है।
Coway Airmega AIM (कीमत: ₹12,499)
Coway ब्रांड अपने Anti-Virus HEPA Filter के लिए जाना जाता है जो 99.99% तक के प्रदूषकों को न्यूट्रलाइज कर देता है। इसका 3-in-1 सिस्टम (Pre + HEPA + Deodorisation Filter) हवा को ना सिर्फ साफ करता है बल्कि बदबू भी खत्म करता है। यह 355 sq. ft. तक के रूम्स के लिए परफेक्ट है। इसकी USP है कि इसमें High CADR और Long Filter Life है।
Eureka Forbes AP 355 (कीमत: ₹9,999)
अगर आपका रूम थोड़ा बड़ा है (480 sq. ft. तक), तो यह Purifier बेहतरीन है। इसमें True HEPA H13 Filter और Activated Carbon Filter है जो 360° एयर इनटेक से तेजी से हवा को शुद्ध करता है।
CADR रेट 355 CMH है, और इसमें टच कंट्रोल्स व AQI इंडिकेटर जैसी सुविधाएं हैं। इसमें बड़े रूम के लिए दमदार CADR और मॉडर्न फीचर्स के साथ Value-for-Money पैक है।


Click it and Unblock the Notifications








