2025 में बेस्ट बजट Wired Earphones; यहां चेक करें सस्ते और बेहतरीन ऑप्शन
वायरलेस ईयरबड्स का जमाना जरूर है, लेकिन आज भी कई यूजर्स वायर्ड ईयरफोन को बेहतर ऑडियो क्वालिटी, बिना लेटेंसी, और बिना चार्जिंग के झंझट की वजह से पहली पसंद मानते हैं। अगर आप भी कम कीमत में शानदार ऑडियो क्वालिटी और भरोसेमंद परफ़ॉर्मेंस वाले ईयरफ़ोन ढूंढ रहे हैं, तो 2025 में मार्केट में कई ऐसे ऑप्शन मौजूद हैं जो Apple EarPods जैसी क्वालिटी कम बजट में दे देते हैं।
इसी को ध्यान में रखते हुए हमने यहां लिस्ट की है पांच बेहतरीन वायर्ड ईयरफ़ोन जो काफी कम कीमत पर Apple EarPods With Lightning Connector को कड़ी टक्कर देते हैं।

Apple EarPods With Lightning Connector (₹2,000)
Apple EarPods अपनी साफ़ और डीप बास टोन के लिए जाने जाते हैं। ये वॉटर और स्वेट रेसिस्टेंस के साथ आते हैं और कॉल रिसीव/एंड तथा म्यूज़िक प्लेबैक कंट्रोल भी सपोर्ट करते हैं। iOS 10 या इससे नए वर्ज़न वाले iPhone, iPad और iPod Touch के लिए ये परफ़ेक्ट हैं।
यह एक प्रीमियम प्रोडक्ट है, लेकिन हर किसी का बजट इसकी अनुमति नहीं देता, यहीं बजट विकल्प मैदान में आते हैं।
OnePlus Nord Wired Earphones (₹799)
इस प्राइस में OnePlus ने कमाल कर दिया है। इसमें मिलता है Hi-Res Audio सपोर्ट जो म्यूज़िक में असली डिटेल्स और क्लैरिटी देने में मदद करता है। ईयरफ़ोन के मैग्नेटिक बैक उन्हें उलझने से बचाता है, और सॉफ्ट सिलिकॉन टिप्स लंबे समय तक पहनने में भी आरामदायक हैं।
इन-बिल्ट माइक्रोफोन और मल्टी-फंक्शन बटन की वजह से यह गेमिंग, कॉलिंग और म्यूज़िक-all-in-one यूज़र्स के लिए बेस्ट चॉइस है।
JBL C100SI Wired Earphones (₹599)
कम बजट में अगर पॉवरफुल 9mm ड्राइवर और डीप बास चाहिए, तो JBL C100SI एक भरोसेमंद नाम है। यह 20Hz-20kHz फ़्रीक्वेंसी रेंज, लाइटवेट डिज़ाइन और 1.2m केबल के साथ आता है।
Red, White और Black कलर ऑप्शन इसे और आकर्षक बनाते हैं। बेहतर ऑडियो-बैलेंस और कम कीमत इसे स्टूडेंट्स और बजट यूज़र्स के लिए स्मार्ट चॉइस बनाते हैं।
Sony IER-EX15C (₹2,490)
Sony इस सेगमेंट में हमेशा शानदार परफ़ॉर्मेंस देता है, और EX15C इसका एक बेहतरीन उदाहरण है। 5mm ड्राइवर के बावजूद इसमें मिलने वाली क्लैरिटी और नॉइज़ आइसोलेशन काफी अच्छा है।
मल्टी-फंक्शन बटन आपको म्यूज़िक कंट्रोल और कॉल मैनेजमेंट की सुविधा देता है। साथ ही, एडजस्टेबल केबल लेंथ और Pink, Blue, White, Black जैसे कलर इसे एक स्टाइलिश पैकेज बनाते हैं।
boAt Bassheads 242 (₹699)
अगर आपको स्पोर्टी लुक, दमदार बास और पानी-धूल से बचाव चाहिए, तो boAt Bassheads 242 परफेक्ट है। यह 10mm ड्राइवर, IPX4 रेटिंग, और 20Hz-20kHz रेस्पॉन्स के साथ आता है।
इसके Vibrant कलर Spirit Lime, Neon Green, Red, Blue यंग यूजर्स के बीच इसे काफी लोकप्रिय बनाते हैं।
क्या चुनना सही रहेगा?
अगर आप iPhone यूज़र हैं और Lightning पोर्ट चाहते हैं, तो Apple EarPods लॉन्ग-टर्म निवेश साबित हो सकता है।
लेकिन अगर बजट में प्रीमियम ऑडियो चाहिए, तो OnePlus Nord Wired और JBL C100SI इस लिस्ट में सबसे वैल्यू-फॉर-मनी विकल्प हैं।
Gaming और Workout करने वालों के लिए boAt Bassheads 242 बिल्कुल फिट है। स्टाइल और ब्रांड वैल्यू चाहिए तो Sony EX15C एक क्लासिक विकल्प है।


Click it and Unblock the Notifications








