Diwali Gift Ideas: दिवाली पर गिफ्ट देने के लिए बेस्ट हैं ये गैजेट्स, कीमत भी कम, यहां देखें लिस्ट
Diwali 2023 Gift Ideas: अगर आप भी अपने किसी खास को दिवाली गिफ्ट (Diwali Gift Ideas) देना चाहते हैं, और कंफ्यूज हैं तो आपके लिए ये खबर काम की हो सकती है। आज हम आपको इस आर्टिकल में दिवाली के लास्ट मिनट पर गिफ्ट करने के लिए कुछ गैजेट्स की लिस्ट बताने जा रहे हैं, जिसमें से आप अपने अनुसार अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और किसी खास को गैजेट गिफ्ट कर सकते हैं। जिसमें स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच , स्पीकर्स और ईयरबड्स भी शामिल हैं।
दरअसल ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर बिग दिवाली सेल (Flipkart Big Diwali Sale) के तहत स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच, स्पीकर्स पर ग्राहकों को बंपर ऑफर का लाभ दिया जा रहा है। ऐसे में ग्राहक इस सेल में No Cost EMI प्लान, एक्सचेंज ऑफर्स और बैंक ऑफर्स का भी लाभ ले सकते हैं।
Skyball Rigor स्मार्टवॉच
Skyball Rigor Smartwatch जिसे आप अपने दोस्तों या फिर किसी खास को गिफ्ट कर सकते हैं। यह वॉच आपको 4 हजार से भी कम कीमत में मिल जाएगा। सेल में इस वॉच को 3,599 रुपये में खरीदा जा सकता हैं। यह एक प्रीमियम-लुक वाली स्मार्टवॉच है। जिसमें आपको 1.46 इंच सर्कुल ऑलवेज-ऑन AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। यह वॉच मेटैलिक डायल के साथ आ रही है, जिसमें डुअल Digital Crown कंट्रोल बटन दिए गए हैं। इसके साथ ही इसमें हार्ट-रेट मॉनिटर, स्लीप ट्रैकर, SpO2 मॉनिटर, कैलोरी काउंटर, स्टेप मॉनिटर भी मिलेगा। इसके अलावा इसमें 120 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। इस वॉच को सिंगल चार्ज में 20 दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इस स्मार्टवॉच Bluetooth v5.2 कनेक्टिविटी के साथ आएगी।
Elista ELS T-5000 TUFB Trolley स्पीकर
इसके अलावा एलिस्टा ELS T-5000 TUGB सिंगल ट्रॉली स्पीकर को भी दिवाली गिफ्ट के लिस्ट में शामिल किया जा सकता है। जो दिवाली पार्टी की शान बढ़ा देगा। इस स्पीकर से आपको टोटोल 30W का साउंड आउटपुट मिलेगा। इसके साथ ही इसमे 8 इंच के 2 डायनमिक सबवूफर और 1x ट्वीटर है। इस स्पीकर में ब्लूटूथ 5.0 टेक्नोलॉजी दी गई है। वहीं कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज में इस स्पीकर से 3 घंटे तक का ऑडियो प्लेबैक मिल सकता है। इस ट्रॉली स्पीकर में कंपनी ने 5200mAh की बैटरी शामिल की है।

Mivi Duopods D3 ईयरबड्स
इसके अलावा मीवी डुओपॉड्स डी3 (Mivi Duopods D3) को भी गिफ्ट किया जा सकता है। जो आपको मात्र 799 रुपये में मिलेगा। इन ईयरबड्स में 50 घंटे तक का प्लेबैक टाइम मिलने का दावा किया जा रहा है। इस ईयरफोन में लो लेटैंसी गेमिंग मोड दिया गया है। इसके साथ ही ये ईयरबड्स IPX4 रेटिंग के साथ आ रहे हैं और जिनमें 13mm के ड्राइवर्स दिए गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications