Home
Gadgets

2,000 रुपये से कम की कीमत पर इस हफ्ते लॉन्च हुए बेहतरीन Earbuds, यहां जाने लिस्ट के साथ डिटेल्स

इस हफ्ते कई बेहतरीन Earbuds भारतीय मार्केट में पेश किए गए है। लेकिन यहां हम आपके लिए ऐसे ईयरबड्स लेकर आए हैं, जिनकी कीमत 2,000 रुपये से भी कम है। इतना ही नहीं सस्ते होने के साथ इन बड्स में कई खास बाते मौजूद हैं।

अगर आप भी कम कीमत में बेहतरीन ईयरबड्स की तलाश में हैं, तो हमारा ये आर्टिकल आपके लिए काफी काम का साबित हो सकता है। चलिए जान लेते हैं 2,000 रुपये से भी कम कीमत में हाल ही में लॉन्च हुए इन ईयरबड्स के बारे में।

2,000 रुपये से कम की कीमत पर इस हफ्ते लॉन्च हुए बेहतरीन Earbuds

Redmi Buds 5C Earbuds

Redmi के इन नए TWS ईयरबड्स में एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन, ट्रांसपैरेंसी मोड दिया गया है। कंपनी का दावा है कि ये बड्स चार्जिंग केस के जरिए 36 घंटों की बैटरी लाइफ देते हैं और सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग पर ये 2 घंटे तक चल सकते हैं। इन बड्स के चार्जिंग केस का वजन 38.5 ग्राम है और ईयरबड्स का वजन 4.2 ग्राम है। चार्जिंग केस में 480mAh की बैटरी और हरेक ईयरबड्स में 45mAh बैटरी मिल रही है।

IP54 रेटिंग के साथ ये बड्स धूल और पानी के छीटों से होने वाले नुकसान से काफी हद तक बचे रह सकते हैं। Redmi Buds 5C की कीमत मात्र 1999 रुपये है। इन बड्स को आप सिम्फनी ब्लू, बास वाइट और अकॉस्टिक ब्लैक कलर्स में खरीद सकते हैं। ये बड्स Amazon.in, Flipkart और Xiaomi रिटेल स्टोर में खरीद के लिए उपलब्ध है।

2,000 रुपये से कम की कीमत पर इस हफ्ते लॉन्च हुए बेहतरीन Earbuds

boAt Nirvana Space TWS Earbuds

इन बड्स में 11mm के ड्राइवर्स दिए गए हैं। ईयरबड्स में डायमंड जैसे कार्बन ड्राइवर और EQ मोड के साथ boAt का सिग्नेचर साउंड भी जोड़ा गया है, जो कि क्लियर और कस्टमाइजेशन ऑडियो प्रोवाइड करता है। इसके बैकग्राउंड नॉयज को कम करने के लिए 32dB तक ANC शामिल है और क्वाड-माइक ENX टेक्नोलॉजी के साथ कॉल क्वालिटी को बेहतर किया गया है। 360 डिग्री स्पेटियल ऑडियो को AMI टेक्नोलॉजी के सहयोग से तैयार किया गया है, जो कि एक बेहतर सुनने का अनुभव प्रदान करता है।

गेमिंग और वीडियो देखने के लिए ईयरबड्स 60ms लो-लेटेंसी मोड प्रदान करते हैं। अन्य फीचर्स में इन-ईयर डिटेक्शन, टच कंट्रोल और मल्टीपॉइंट कनेक्टिविटी के साथ ट्रांसमिशन रेंज 10m तक दी गई है। प्रत्येक बड्स में 45mAh की बैटरी और केस में 600mAh की बैटरी दी गई है।

2,000 रुपये से कम की कीमत पर इस हफ्ते लॉन्च हुए बेहतरीन Earbuds

कंपनी का दावा है कि ये बड्स फुल चार्ज में 100 घंटे का प्लेबैक टाइम प्रदान कर सकते हैं। साथ ही फास्ट चार्जिंग टाइप-सी पोर्ट के जरिए सिर्फ 15 मिनट में चार्ज के साथ 4 घंटे का प्लेबैक मिलता है। इन बड्स को आप 1,999 रुपये की कीमत के साथ दो कलर ऑप्शन Black और White में Amazon से खरीद सकते हैं।

Number Super Buds GT M9 Earbuds

इन ईयरबड्स को खासतौर पर गेमर्स के लिए पेश किया गया है। इनमें चमकने वाली LED लाइट्स लगी है और इन्हें Black, White और Yellow कलर में पेश किया गया है। इन बड्स में दमदार साउंड क्वालिटी के लिए GT M9 में 13mm के ड्राइवर लगे हैं। कंपनी का कहना है कि ये ईयरबड्स दमदार बास और क्लीयर साउंड प्रदान करते हैं।

स्टेबल कनेक्शन के लिए SBC और AAC कोडेक्स के साथ ब्लूटूथ 5.4 का इस्तेमाल करता है। इसका हॉल स्विच फीयर पेयरिंग को आसाना बनाता है और ANC सपोर्ट शोर को 32dB तक कम करता है। कंपनी का कहना है कि इसमें 60 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है।

2,000 रुपये से कम की कीमत पर इस हफ्ते लॉन्च हुए बेहतरीन Earbuds

ये बड्स 15 मिनट की चार्जिंग में 3 घंटे तक का प्लेबैक टाइम ऑफर करते हैं। इनमें टाइप-सी फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी शामिल है। ये पानी और पसीने से सुरक्षित रहने के लिए IPX5 रेटिंग के साथ आते हैं। Number Super Buds GT M9 की कीमत मात्र 1,349 रुपये है और इन बड्स को आप Flipkart के माध्यम से खरीद सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Best earbuds launched this week at a price of less than Rs 2,000, know the list and details here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X