Home
Gadgets

2000 रुपये से कम कीमत में बेस्ट Earbuds, जानें कीमत और उपलब्धता

अगर आप भी अपने लिए या फिर किसी खास के लिए नया ईयरबड्स (Earbuds) लेने का प्लान कर रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। जी हां, आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ ऐसे ईयरबड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 2000 हजार से भी कम कीमत में दमदार फीचर्स के साथ आते हैं। तो चलिए आगे आपको इनकी कीमत व खासियत व उपलब्धता की डिटेल्स बताते हैं।

Infinix XE27 - सबसे पहले बात करते हैं, Infinix XE27 की, इस ईयरबड्स को बेहतरीन ऑडियो एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें एडवांस्ड ANC का सपोर्ट भी शामिल है, जो शोर वाले वातावरण में भी क्लियर साउंड क्वालिटी प्रदान करता है।

2000 रुपये से कम कीमत में बेस्ट Earbuds, जानें कीमत और उपलब्धता

कॉलिंग के समय बेहतर कॉल क्वालिटी के लिए इसमें क्वाड-माइक एनवायरनमेंटल नॉइज कैंसिलेशन (ENC) सिस्टम लगा है, जो कि क्रिस्टल-क्लियर कॉल की गारंटी देता है।

इसमें मल्टीफंक्शनल टच कंट्रोल भी मिलता है और तेज कनेक्टिविटी के लिए इसमें Google फास्ट पेयर का सपोर्ट भी मिलता है। इन बड्स को IPX4 वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग मिली है।

कीमत की बात करें तो Infinix ने अपने इस बड्स की कीमत मात्र 1,699 रुपये रखा है। ये TWS ईयरबड्स 26 अगस्त 2024 से Flipkart पर खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे।

Infinix Buds Neo - Infinix Buds Neo में बेहतर कॉल क्वालिटी के लिए क्वाड-माइक ENC और कस्टमाइजेबल सेटिंग्स और अपडेट के लिए एक डेडिकेटेड Welife ऐप है। Infinix Buds Neo के खास फीचर्स में लो लेटेंसी गेमिंग मोड, मल्टीफंक्शनल टच कंट्रोल और IPX4 वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग शामिल है।

कीमत व उपलब्धता की बात करें तो कंपनी ने इसे केवल 1,399 रुपये में पेश किया है। ये ईयरबड्स भी आपके लिए 26 अगस्त 2024 से Flipkart पर खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे।

iQoo TSW 1e - इनके अलावा आप आईक्यू के लेटेस्ट iQoo TSW 1e को भी देख सकते हैं। जिसकी कीमत 1,899 रुपये है। आप इन बड्स को iQoo India वेबसाइट और Amazon India से खरीद सकेंगे।

iQoo TSW 1e में अनचाहे शोर को खत्म करने के लिए एक्टिव नॉइज कैंसलेशन (ANC) की सुविधा जोड़ी गई है और यह IP54 सर्टिफाइड है। ईयरबड्स के बारे में दावा किया जाता है कि ये चार्जिंग केस के साथ 42 घंटे तक की बैटरी लाइफ देते हैं।

गेमिंग के लिए ये बड्स 88ms तक की लो लेटेंसी को सपोर्ट करता है और DeepX 3.0 स्टीरियो और मॉन्स्टर साउंड इफेक्ट प्रोवाइड करता है। धूल और पानी के छींटों से प्रोटेक्शन के लिए इन्हें IP54 रेटिंग मिली है।

डुअल डिवाइस कनेक्शन फीचर के माध्यम से इयरफोन को एक साथ दो इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ जोड़ा जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इनमें टच कंट्रोल और ब्लूटूथ की सुविधा दी गई है।

इसमें Google फास्ट पेयर सपोर्ट, हैंड्स-फ्री Google Assistant कंट्रोल और डिवाइस को लोकेट करने के लिए Find My Earphones की सुविधा भी दी गई है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Best Earbuds Under Rs 2000 Know Price Specs and Availability
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X