कम कीमत में ज्यादा काम, 500 रुपये से कम में मिलेंगे ये उपयोगी गैजेट्स
आजकल हमें डेली के कामों के लिए कई छोटे-छोटे गैजेट्स की आवश्यकता होती है, जो कि आपको रोज के कामों को आसान बनाते हैं। इतना ही नहीं, ये गैजेट्स कई छोटे कामों को हल्का और आसान बना सकते हैं और ये गैजेट्स कीमत में भी बेहद कम हैं।
आज के अपने आर्टिकल में हम आपको ऐसे गैजेट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी कीमत मात्र 500 रुपये से भी कम है। ये गैजेट्स आपके घंटों के काम मिनटों में पूरा भी कर सकते हैं। चलिए इन गैजेट्स के बारे में जान लेते हैं।

500 रुपये से भी कम कीमत में आने वाले गैजेट्स
स्मार्टफोन स्टैंड/ होल्डर
ये गैजेट वर्क फ्रॉम होम में वीडियो कॉल करने या फिर मूवी देखने के टाइम यूज किया जा सकता है। इस स्टैंड को किसी भी टेबल या डेस्क पर रखा जा सकता है, जो कि स्मार्टफोन को सुविधाजनक तरीके से रखने में मदद कर सकते हैं। इस स्मार्टफोन स्टैंड की कीमत बस 150-300 रुपये के बीच है।
इलेक्ट्रिक हैंड ब्लेंडर
इस गैजेट का इस्तेमाल आप अपनी किचन में आसानी से कर सकते हैं। आप इस ब्लैंडर की मदद से स्मूदी, सॉस और सूप बना सकते हैं। इतना ही नहीं इस ब्लैंडर का यूज आप रायता बनाने और किसी चीज का खमीर उठाने के लिए भी किया कर सकते हैं।
मिनी चार्जेबल टेबल फैन
ये मिनी टेबल फैन को आप पावर बैंक से कनेक्ट कर इस्तेमाल कर सकते हैं। साइज में छोटे होने के साथ आप इसे आसानी से कहीं और भी ले जा सकते हैं। ऐसे में आप इसका यूज किसी भी जगह पर आसानी से कर सकते हैं। इसकी कीमत भी बेहद कम है। आप इन्हें 200 से 500 रुपये की बीच खरीद सकते हैं।
स्क्रीन क्लीनिंग किट
इसका इस्तेमाल मोबाइल, लैपटॉप और अन्य डिवाइसेज की स्क्रीन को साफ रखने के लिए कर सकते हैं। किट में क्लीनिंग लिक्विड और माइक्रोफाइबर कपड़ा आता है। इसकी कीमत भी 150 रुपये से लेकर 250 रुपये के बीच है।


Click it and Unblock the Notifications








