Best Geyser : किचन और बाथरूम के लिए खरीदें गीजर, कीमत 5 हजार रुपये से भी कम

Best Geyser : ठंड शुरू होते ही गर्म पानी की जरूरत होती है, चाहे वह घर का किचन हो या बाथरूम। सुबह हो या शाम, किचन में ही काम करना पड़ता है। इस दौरान पानी इतना ठंडा हो जाता है कि हाथ काम करना बंद कर देता है, इसलिए हमें गीजर या वॉटर हीटर की जरूरत होती है। अगर आप गर्म पानी के लिए किफायती गीजर या वॉटर हीटर की तलाश में हैं तो इंस्टेंट गीजर आपके काम आ सकता है। आज हम आपको कुछ किफायती गीजर के बारे में बताएंगे जिन्हें आप खरीद सकते हैं। इन सबकी कीमत 5000 रुपये से भी कम है। आइए जानते हैं।
Havells Instanio 3-Litre इंस्टेंट गीजर
Havells Instanio इंस्टैंट गीजर में 3000 W के कॉपर हीटिंग एलिमेंट दिए गए हैं। यह 3-लीटर की क्षमता के साथ आता है। इसमें एलईडी इंडिकेटर दिए गए हैं, जो पानी के गर्म होने पर ब्लू कलर में बदल जाता है। amazon से इसे आप 3,640 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं । Havells Instanio गीजर पर कंपनी 2 साल की वारंटी भी दे रही है। चुनिंदा कार्ड पर 3000 रुपये से ज्यादा के ऑर्डर पर नो कॉस्ट EMI का भी फायदा मिल रहा है।
Crompton Arno Neo 15-L 5 स्टार रेटेड स्टोरेज वॉटर हीटर
Crompton Arno Neo 15-लीटर वॉटर हीटर के साथ आता है। इस वॉटर हीटर को 5 स्टार रेटिंग मिला है और इसमें कई तरह के सुरक्षा फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, यह क्रॉम्पटन गीजर विशेष रूप से डिजाइन किए गए मैग्नीशियम एनोड के साथ आता है जो इसे जंग लगने से बचाता है। कीमत की बात करें तो यह क्रॉम्पटन गीजर 5,942 रुपये मिल जाएगा। आप इसे Amazon और Flipkart से खरीद सकते हैं।
Bajaj Flora Instant 3 Ltr Vertical वाटर हीटर
Bajaj Flora Instant 3 Litre वर्टिकल वॉटर हीटर 3000 W के कॉपर हीटिंग एलिमेंट से लैस है, जो पानी को जल्दी गर्म करता है। बजाज फ्लोरा गीजर में ड्राई हीटिंग, ओवरहीटिंग और ओवरप्रेशर जैसे सिक्योरिटी फीचर्स दिए गए हैं। इसमें पावर ऑन और हीटिंग फंक्शन के लिए नियॉन इंडिकेटर का इस्तेमाल किया गया है। कीमत की बात करें तो यह 3,270 रुपये में मिल जाएगा। वहीं कंपनी इस प्रोडक्ट पर 2 साल की वारंटी दे रही है। आप इसे Amazon और Flipkart से खरीद सकते हैं।
Hindware Atlantic Convenio 3 Litre Instant गीजर
Hindware Atlantic Convenio 3 Litre Instant गीजर छोटे परिवार के लिए सही है। गीजर का इंटर्नल टैंक स्टेनलेस स्टील और बाहरी बॉडी ABS से बनी है। यह पानी को तुरंत गर्म करता है। इसमें कॉपर हीटिंग (copper heating) एलिमेंट का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा यह बिजली कम लेता है। Hindware Atlantic Convenio 3 Litre Instant गीजर की कीमत 2,599 रुपये है। कंपनी इस प्रोडक्ट पर 2 साल की वारंटी दे रही है। आप इसे Amazon और Flipkart दोनों जगह से खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








