Home
Gadgets

Best Headphones Under 2000: बजट में स्टाइल और साउंड दोनों! ये हैं ₹2000 के अंदर के शानदार हेडफोन

Best Headphones Under 2000: म्यूजिक, गेमिंग या कॉलिंग के लिए किफायती और शानदार हेडफोन्स की तलाश में हैं? 2000 रुपये से कम कीमत में आपको ऐसे हेडफोन्स मिल सकते हैं, जो बेहतरीन साउंड क्वालिटी, लंबी बैटरी लाइफ और कम्फर्टेबल डिजाइन की पेशकश करते हैं।

चाहे आप वायरलेस की सुविधा चाहते हों या वायर्ड की विश्वसनीयता, ये टॉप 5 हेडफोन्स आपके बजट में फिट बैठ सकते हैं। आइए, इन शानदार ऑप्शन पर नजर डाल लेते हैं, जो म्यूजिक लवर्स, गेमर्स और प्रोफेशनल्स के लिए परफेक्ट हैं।

₹2000 में ये हेडफोन हैं सबसे बेहतर

1. boAt Rockerz 450 Pro

boAt Rockerz 450 Pro अपने 40mm ड्राइवर्स के साथ गहरे बास और क्रिस्प साउंड का एक्सपीरियंस देता है। यह हेडफोन 70 घंटे की बैटरी लाइफ और ASAP फास्ट चार्जिंग के साथ आता है, जो 10 मिनट की चार्जिंग में 10 घंटे का प्लेटाइम देता है। डुअल कनेक्टिविटी (ब्लूटूथ और AUX) और कम्फर्टेबल ईयर कुशन्स इसे लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए अच्छा ऑप्शन बना देते हैं।

2. Sony Dynamic Headphones MDR-ZX310-L

Sony MDR-ZX310-L उन लोगों के लिए है, जो वायर्ड हेडफोन्स की सादगी और क्वालिटी पसंद करते हैं। इसके 30mm ड्राइवर्स बैलेंस्ड साउंड और डीप बास प्रदान करते हैं। फोल्डेबल डिजाइन और लाइटवेट बिल्ड इसे ट्रैवल के लिए ईजी-टू-एक्सेस बनाता है। टैंगल-फ्री केबल और 10-24,000Hz फ्रीक्वेंसी रेंज इसे म्यूजिक और कॉलिंग के लिए शानदार बनाती है।

3. ZEBRONICS Havoc Premium Headphone

ZEBRONICS Havoc Premium हेडफोन्स गेमर्स और म्यूजिक लवर्स दोनों के लिए डिजाइन किया गया है। इसके 40mm ड्राइवर्स और RGB लाइटिंग एक इमर्सिव अनुभव देते हैं। 50 घंटे की बैटरी लाइफ, डुअल पेयरिंग और ENC माइक के साथ यह कॉलिंग और गेमिंग में शानदार परफॉर्म करता है। सस्पेंशन डिजाइन और सॉफ्ट ईयर कुशन्स लंबे समय तक इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए अच्छे हैं।

4. Boult Q Over Headphones

Boult Q हेडफोन्स 70 घंटे की बैटरी लाइफ और 40mm बास ड्राइवर्स के साथ आते हैं। इसके चार EQ मोड्स आपको साउंड प्रोफाइल को अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज करने की सुविधा देते हैं। Zen ENC माइक और IPX5 वाटर रेसिस्टेंस इसे वर्कआउट और आउटडोर यूज के लिए उपयुक्त बनाता है। डुअल कनेक्टिविटी (ब्लूटूथ 5.4 और AUX) इसे और भी वैल्यू-फॉर मनी बना देती है।

5. Noise Wireless On-Ear Headphones

Noise Wireless On-Ear हेडफोन्स 70 घंटे की बैटरी लाइफ और 40ms लो लेटेंसी के साथ गेमिंग और म्यूजिक के लिए शानदार हैं। इसके 40mm ड्राइवर्स डीप बास और क्लियर ऑडियो प्रदान करते हैं। डुअल पेयरिंग और ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी डिवाइस स्विचिंग को आसान बनाती है। लाइटवेट डिजाइन और सॉफ्ट ईयर कुशन्स इसे लंबे समय तक कम्फर्टेबल बनाते हैं। ''आप अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से किसी भी हेडफोन को खरीद सकते हैं''।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X