Home
Gadgets

35,000 रुपये से कम में Best Inverter Air Conditioners ,जो करेंगे बिजली बिल कम करने में आपकी मदद

देश के अधिकांश हिस्सों में लू के बढ़ते प्रभाव से दम घुटने के साथ, घर में एयर कंडीशनर रखना एक परम आवश्यकता बन गई है। लेकिन AC के साथ बिजली का बिल मानों आसमान छूने लगता है ।यहीं पर इन्वर्टर एयर कंडीशनर (Inverter Air Conditioners ) एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।

एक नजर: 35,000 रुपये से कम में Best Inverter Air Conditioners पर

सामान्य AC की तुलना में इन्वर्टर एयर कंडीशनर (Inverter Air Conditioners ) एनर्जी एफ्फिसिएंट होते है। तुलनात्मक रूप से, इन्वर्टर एसी ( Inverter Air Conditioners ) वेरिएबल स्पीड कंप्रेसर के कारण कम ऊर्जा की खपत करते है, जिससे महीने के अंत में बिजली का बिल कम आता है और आपकी जेब पर बड़ी चोट लगने से बच जाती है। इन्वर्टर एयर कंडीशनर (Inverter Air Conditioners ) का अतिरिक्त लाभ यह है कि वे सामान्य Window AC के विपरीत चलने में एक दम शांत होते है।

35,000 रुपये से कम में Best Inverter Air Conditioners

कई ब्रांड प्राइस सेगमेंट में Inverter Air Conditioners के लिए विभिन्न विकल्प पेश करते है। आइए आज हम भारत में 35,000 रुपये से भी कम की कीमत पर मिलने वाले Best Inverter Air Conditioners पर एक नज़र डालें।

Voltas Magnum 1 Ton 3 Star Inverter Split AC

Voltas Magnum 1 Ton 3 Star Inverter Split AC 31,990 रुपये की कीमत पर आता है। एयर कंडीशनर में BLDC रोटरी कंप्रेसर, 3440 वाट की कूलिंग क्षमता और कॉपर कंडेनसर है। 3 स्टार एसी 130 वर्ग फुट का अनुमानित कवरेज क्षेत्र प्रदान करता है। इसे 12 महीने की वारंटी और 10 साल की कंप्रेसर वारंटी के साथ पेश किया गया है।

Lloyd 1.25 Ton 3 Star Inverter Split AC

Lloyd 1.25 Ton 3 Star Inverter Split AC की कीमत 32,990 रुपये है। एयर कंडीशनर में Rotary कंप्रेसर, कूलिंग क्षमता 4410 वाट और कॉपर कंडेनसर शामिल है। 3 स्टार एसी 150 वर्ग फुट का अनुमानित कवरेज क्षेत्र प्रदान करता है। इसे भी 12 महीने की वारंटी और 10 साल की कंप्रेसर वारंटी के साथ पेश किया गया है।

Haier CleanCool 1 Ton 3 Star Inverter Split AC

Haier CleanCool 1 Ton 3 Star Inverter Split AC , 31390 रुपये की कीमत पर आता है। एयर कंडीशनर में डुअल Rotary कंप्रेसर, 3600 वाट की कूलिंग क्षमता और कॉपर कंडेनसर है। 3 स्टार एसी 130 वर्ग फुट का अनुमानित कवरेज क्षेत्र प्रदान करता है। यह Split AC 12 महीने की वारंटी और 10 साल की कंप्रेसर वारंटी के साथ आता है।

Croma 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC

Croma 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC , 31990 रुपये की कीमत में पेश किया गया है । एयर कंडीशनर में सिंगल Rotary इन्वर्टर कंप्रेसर, 5250 वाट की कूलिंग क्षमता और कॉपर कंडेनसर की सुविधा है। 3 स्टार एसी 180 वर्ग फुट का अनुमानित कवरेज क्षेत्र प्रदान करता है। Croma AC को 12 महीने की वारंटी और 10 साल की कंप्रेसर वारंटी के साथ आता है।

Panasonic 1 Ton 3 Star Inverter Split AC

Panasonic 1 Ton 3 Star Inverter Split AC की कीमत 35990 रुपये है। एयर कंडीशनर में Rotary कंप्रेसर, 3500 वाट की कूलिंग क्षमता और कॉपर कंडेनसर की सुविधा है। 3 स्टार एसी 130 वर्ग फुट का अनुमानित कवरेज क्षेत्र प्रदान करता है। इसे 12 महीने की वारंटी के साथ पेश किया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
With most parts of the country suffocating with the increasing effects of heatwave, having an air conditioner at home has become an absolute necessity. But with AC, the electricity bill starts to skyrocket. This is where Inverter Air Conditioners play an important role.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X