20,000 तक की बजट में आते हैं ये लैपटॉप, HP,Jio और Lenovo जैसे ब्रांड हैं शामिल, देखें लिस्ट
Best Laptop Under 20000:अगर आप भी अपने लिए नया लैपटॉप (Laptop) लेना चाह रहे हैं, और आपका बजट 20 हजार तक का है, तो ये आर्टिकल आपके लिए है। आज हम आपको ऐसे कुछ लैपटॉप के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दमदार फीचर्स के साथ 20 हजार रुपये तक की कीमत में आते हैं। इसमें HP, Jio और Lenovo जैसे बड़े ब्रांड के भी लैपटॉप शामिल हैं। तो चलिए आगे आपको इस खबर में इन लैपटॉप की कीमत से लेकर इसके फीचर्स तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
सबसे पहले बात करेंगे JioBook 4G की जिसे हाल ही में रिलायंस रिटेल ने लॉन्च किया है। यह लैपटॉप ऑपेरेटिंग सिस्टम JioOS पर बेस्ड है। जिसकी कीमत कंपनी ने 17 हजार से भी कम यानि कि, 16,499 रुपये तय किया है। इसमें आपको 11.6 इंच का एंटी-ग्लेयर एचडी डिस्प्ले मिल रहा है। इसके अलावा 2.0 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा कोर प्रोसेसर, 4 GB LPDDR4 रैम, 64 जीबी स्टोरेज दिया गया है। जिसे एसडी कार्ड की मदद से 256 GB तक बढ़ाया जा सकता है।

इसके बाद दूसरे नंबर पर बात करेंगे HP Chromebook की, जिसे आप फ्लिपकार्ट से 19,990 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। इसमें आपको 11.6 इंच डिस्प्ले मिल रहा है। इसके अलावा इस लैपटॉप में 4GB रैम और 64GB EMMC स्टोरेज दिया गया है। Chromebook सीरीज के तहत उपलब्ध यह HP Laptop सबसे किफायती लैपटॉप में से एक है। इस लैपटॉप को प्रोफेशनल के साथ स्टूडेंट भी आसानी से अफोर्ड कर सकते हैं। इसकी सबसे खास बात यह है कि, यह एक Touchscreen Laptop है और इसे गूगल असिस्टेंट के जरिए भी चलाया जा सकता है।
अब बात करेंगे Lenovo Athlon Dual Core 3050U की, जिसे आप 20 हजार तक के बजट में खरीद सकेंगे। लेनोवो ब्रांड का लैपटॉप वैसे तो काफी पसंद किया जाता है। इस लैपटॉप को फ्लिपकार्ट से आप 19,490 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। इसमें आपको 14 इंच डिस्प्ले मिल रहा है। इसके अलावा इस लैपटॉप में 4GB/256GB SSD/Windows 10 Home दिया गया है।
इस बजट में आप CHUWI Celeron को भी ऑप्शन में शामलि कर सकते हैं। यह डिवाइस भी आपको काफी इंप्रेस कर सकता है। फ्लिपकार्ट पर इसकी कीमत 18,990 रुपये है। जिसे स्टूडेंट भी अफोर्ड कर सकते हैं। यह लैपटॉप 14.1 इंच डिस्प्ले के साथ आ रहा है। जिसमें 8 GB/256 GB SSD/Windows 11 Home का कॉन्फिगरेशन मिल रहा है। इसके साथ ही इसमें 6 घंटे तक का बैटरी बैक अप भी मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications








