नए साल की शुरूआत करें प्रीमियम Smartwatch के साथ, देखें 2024 के सबसे अच्छे ऑप्शंस
नए साल (New Year 2025) के मौके पर अगर आप एक नई प्रीमियम स्मार्टवॉच खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। यहां हम आपको कुछ बेहतरीन स्मार्टवॉच के बारे में बताएंगे, जो लेटेस्ट फीचर्स से लैस हैं और स्टाइलिएस भी दिखती हैं।
ये स्मार्टवॉच न केवल समय बताती हैं, बल्कि आपकी हेल्थ से जुड़े महत्वपूर्ण अपडेट्स भी देती हैं। आइए जानते हैं, कौन सी स्मार्टवॉच आपके लिए सबसे बेहतर हो सकती है।

Germin Instinct 2X Solar:
यह स्मार्टवॉच एक बिल्ट-इन फ्लैशलाइट और सोलर चार्जिंग फीचर के साथ आती है, जो इसे बेहद खास बनाता है। इसके अलावा इसमें कई उपयोगी फीचर्स भी मिलते हैं, जो इसे काफी स्टाइलिश और फंक्शनल बनाते हैं यह वॉच देखने में भी आकर्षक है। वहीं इसकी कीमत की बात करें तो आपको इसके लिए 50,490 रुपये खर्च करने होंगे।
Samsung Galaxy Watch Ultra:
सैमसंग के इस स्मार्टवॉच की कीमत 59,999 रुपये है। वहीं उपलब्धता की बात करें तो इसे आप अमेजन से ऑर्डर कर सकते हैं। इस वॉच में ब्लड प्रेशर मॉनिटर, ईसीजी, एक्टिविटी ट्रैकर और कॉन्टैक्टलेस पेमेंट जैसी सुविधाएं दी गई हैं। जो इसे बेहद खास बनाती हैं।
यह स्मार्टवॉच न केवल आपकी हेल्थ को ट्रैक करने में सक्षम है, बल्कि आपके स्मार्टवॉच एक्सपीरियंस को और भी बेहतर बनाती है। आप इसे अपने लिए या फिर गिफ्ट के तौर पर भी खरीद सकते हैं।
OnePlus Watch 2R:
वनप्लस के इस स्मार्टवॉच की कीमत 14,999 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो इसे अमेजन से खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टवॉच में आपको 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 100 घंटे तक की बैटरी लाइफ है। इसमें 100 से ज्यादा स्पोर्ट मोड्स भी दिए गए हैं, जो इसे फिटनेस और एक्टिविटी ट्रैकिंग के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बनाते है।


Click it and Unblock the Notifications








