1,500 से भी कम कीमत में आते हैं दमदार फीचर्स व स्टाइलिश लुक वाले ये SmartWatch, यहां देखें लिस्ट , जानें कीमत
Best Smartwatch Under rs 1500: आज कल Smartwatch का क्रेज सभी उम्र के लोगों में देखा जा सकता है। हर वर्ग के लोग नए गैजेट की तरफ शिफ्ट हो रहे हैं। जिसे देखते हुए स्मार्टफोन मेकर कंपनियां भी नए-नए स्मार्टवॉच बनाने में लगी हुई हैं। लेकिन सबसे अहम बात आती है, वो है बजट की क्योंकि सभी वर्ग के लोग महंगे स्मार्टवॉच नहीं खरीद सकते हैं। ऐसे में कई कंपनियां ऐसी हैं, जो कम बजट में अपने ग्राहकों को धांसू फीचर्स से लैस वॉच दे रही है। अगर आप भी उसी लिस्ट में है, जो कम दाम में दमदार स्मार्टवॉच ढूंढ रहा हैं तो आइए आपको 1500 तक की कीमत में आने वाले कुछ बेहतरीन स्मार्टवॉच के बारे में बताते हैं। जिन्हें आप 1,500 रुपये से कम कीमत में खरीद सकेंगे।

Noise Newly Launched Quad Call Smartwatch
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है, Noise Newly Launched Quad Call स्मार्टवॉच की, जिसकी सही कीमत 5,999 रुपये है, लेकिन ग्राहक इसे अमेजन से 78% तक के डिस्काउंट के साथ 1,299 रुपये में खरीद सकता है। साथ ही इस पर 1,200 रुपये का एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ ले सकता है। इस स्मार्टवॉच में यूजर को 1.81 इंच की डिस्प्ले मिलेगी। इसके साथ ही यह स्मार्टवॉच कई लेटेस्ट फीचर्स से लैस किया गया है। यह वॉच ब्लूटूथ कॉलिंग और AI वॉयस असिस्टेंस के साथ आ रही है। इस वॉच में 100 स्पोर्ट्स मोड मिलेंगे।
boAt Xtend Smartwatch
इसके बाद आप boAt की Xtend Smartwatch को भी अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। जिसकी वैसे तो कीमत 7,999 रुपये है, लेकिन अमेजन पर से इसे 81% डिस्काउंट के साथ मात्र 1,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही इस पर 1,350 रुपये का एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ दिया जा रहा है। यह स्मार्टवॉच Alexa के साथ आ रही है। जिसमें आपको 1.69 इंच की एचडी डिस्प्ले मिल रही है। यह स्टैस मॉनिटर, हार्ट और एसपीओ2 मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स से लैस है। जिसमें 14 स्पोर्ट्स मोड और स्लीप मॉनिटर भी दिए गए हैं। इसकी बैटरी बैकअप की बात करें तो इसे 7 दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
Fire-Boltt Ninja 3 Smartwatch
इसके अलावा आप अपनी लिस्ट में Fire-Boltt की Ninja 3 स्मार्टवॉच को भी शामिल कर सकते हैं। जिसकी सही कीमत 7,999 रुपये है, लेकिन अमेजन पर भारी छूट के साथ आप इसे महज 1,099 रुपये में खरीद सकते हैं। यह वॉच 1.69 इंच की फुल टच स्क्रीन के साथ आ रही है। जिसमें 60 स्पोर्ट मोड मिल रहे है। यह स्मार्टवॉच IP68 वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आ रही है।


Click it and Unblock the Notifications








