Home
Gadgets

Best Smartwatch: ये हैं भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली स्मार्टवॉच, जानें कीमत और फीचर

Best Smartwatch 2023: आजकल स्मार्टवॉच का चलन तेजी से बढ़ता जा रहा है। जिसे देखते हुए सभी कंपनियों ने अपने-अपने स्मार्ट वॉच मार्केट में लॉन्च किए हैं। जो हेल्थ ट्रैकिंग , स्पोर्ट्स मोड से लेकर कई खूबियों से लैस हैं। इससे यूजर्स अपनी डेली फिटनेस एक्टिविटी को आसानी से ट्रैक कर सकते हैं। इनमें से भी कई स्मार्ट वॉच ऐसी हैं जिनकी ग्राहकों में मांग ज्यादा रहती हैं। इन Smartwatch में ग्राहकों के ब्लूटूथ कॉलिंग , अलेक्सा के साथ वॉइस असिस्टेंस का भी फीचर मिलता है। इस आर्टिकल में आपको हम कुछ ऐसे ही टॉप स्मार्टवॉच के बारे में बताते जा रहे हैं, जिनको यूजर्स ने अच्छी रेटिंग दी है। तो आइए आपको भारत में बिकने वाले ऐसे ही कुछ स्मार्ट वॉच की कीमत के बारे में आगे बताते हैं, जो कई धांसू फीचर्स के साथ आते हैं।

Samsung Galaxy Watch4 Smartwatch

Samsung Galaxy Watch4 स्मार्टवॉच आपको 1.4 इंच के sAMOLED डिस्प्ले के साथ मिल रही है। इसके प्रोटेक्शन के लिए इस पर Gorilla Glass DX दी गई है। वॉच के राइट साइड में दो बटन्स दिए गए हैं। जहां ऊपर वाला होम बटन है तो वहीं, नीचे वाले बटन से आप बैक कर पाएंगे। अगर इसके होम बटन को कुछ देर तक दबाते हैं, तो आप Bixby को ऑपरेट कर पाएंगे। स्मार्टवॉच के बैक पैनल पर Samsung BioActive सेंसर दिया गया है। जो यूजर की हार्ट रेट और ब्लड ऑक्सीजन को मांपने का काम करता है। इस वॉच को 4.5 स्टार रेटिंग मिली है। Samsung Smartwatch बायोइलेक्ट्रिकल इम्पीडेंस एनालिसिस सेंसर, ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर के साथ आती है। जिसकी कीमत मात्र 17,490 रुपये हैं।

Apple Watch Series 8 Smart Watch

Apple Smart Watch पहनने में काफी कम्फर्टेबल होते हैं। हमेशा ऑन रहने वाली डिस्प्ले के साथ आने वाली इस वॉच में यूजर्स को स्टेप, डिस्टेंस और बर्न कैलोरी ट्रैकिंग जैसे कई हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स मिलेंगे। Apple Watch Series 8 टच कंट्रोल के साथ आ रही है। यह वॉटर प्रूफ है, जिससे इसे यूजर आउट डोर एक्सरसाइज और पानी वाले जगहों पर भी इस्तेमाल कर सकता है। इस स्मार्टवॉच की मदद से यूजर्स ईसीजी भी कर सकते हैं। Apple Watch Series 8 को लेने के लिए आपको लगभग 43,900 रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं।

Best Smartwatch: ये हैं भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली स्मार्टवॉच

Noise ColorFit Pulse Grand Smart Watch

Noise ColorFit Pulse Grand स्मार्टवॉच में यूजर्स को HD डिस्प्ले के साथ 150 वॉच फेस मिल रहा है। इसमें कंपनी ने हार्ट रेट, स्लीप, ऑक्सीजन लेवल, स्ट्रेस लेवल जैसे हेल्थ ट्रैकिंग फीचर शामिल किए हैं। जिसकी मदद से यूजर्स अपनी फिटनेस का ध्यान रख सकता है। यह वॉच वॉटरप्रूफ है, इसलिए इसे आसानी से पानी में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इस स्मार्टवॉच की कीमत 1299 रुपये है।

boAt Wave Call Smart Watch

boAt Wave Call स्मार्टवॉच कॉलिंग फीचर के साथ आती है। इसकी मदद से यूजर्स बिना फोन को जेब से निकाले कॉल रिसीव कर सकते हैं। यह Smartwatch 1.69 इंच की HD डिस्प्ले के साथ आएगा, जिसमें 150 वॉच फेस मिलेंगे। इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ आपको मल्टीपल स्पोर्ट्स मोड भी मिल रहे हैं। जिससे यूजर्स बैडमिंटन , क्रिकेट जैसी कई एक्टिविटी को भी ट्रैक कर सकते हैं। बोट वेब कॉल स्मार्टवॉच आपको 1599 रुपये की कीमत में मिल जाएगा।

Fire-Boltt Ninja Call Pro Plus Smart Watch

Fire Boltt स्मार्टवॉच 240 * 280 पिक्सेल हाई रेजोल्यूशन के साथ आ रहा है। इसके साथ ही इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ ग्राहकों को AI यानि कि, आर्टिफिशियल वॉइस असिस्टेंट का फीचर भी मिल रहे हैं। इस Smartwatch में कंपनी ने अपने यूजर्स को 100 स्पोर्ट्स मोड दिए है। इसके अलावा इसमें आपको कई धांसू हेल्थ ट्रैकिंग फीचर मिलेंगे। Fire Boltt Ninja Call Pro स्मार्टवॉच को खरीदने के लिए आपको महज 1799 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Today we will tell you about some of the top Smartwatches which are rated well by the users and are best selling in India.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X