तगड़े फीचर्स से लैस 1000 रुपये से भी कम में आते हैं ये Smartwatch
Best SmartWatch Under Rs 1000: अगर आप भी अपने किसी खास या फिर खुद के लिए नया स्मार्टवॉच खरीदने का प्लान कर रहे है, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है।
आज हम आपको कुछ ऐसे SmartWatch के बारे में बताने जा रहे हैं, जो ब्लूटूथ कॉलिंग और मेटल बिल्ड फीचर्स के साथ आते हैं, सबसे खास बात यह है कि, इन्हें आप 1,000 रुपये से भी कम दाम में खरीद सकते हैं। तो आइए इन वॉचेस की कीमत और खासियत को जानते हैं।

सबसे पहले बात करते हैं, BoAt Xtend स्मार्टवॉच की। इस स्मार्टवॉच को आप अमेजन से मात्र 999 रुपये में खरीद सकते हैं। जिसमें 1.69 इंच तक की डिस्प्ले दी गई है।
इसके साथ ही इसमें कई स्पोर्ट्स मोड, स्लीप मॉनिटर और वाटर रेजिस्टेंस फीचर्स भी मिलते हैं। इसमें अन्य फीचर्स की बात करें तो SpO2 और स्लीप मॉनिटरिंग के अलावा हार्ट रेट ट्रैकिंग फीचर भी है।

इसके अलावा आप Noise Vivid Call 2 को भी 1 हजार से कम कीमत में खरीद सकते हैं। जिसमें आपको 1.85 इंच एचडी डिस्पले मिलती है। इसके अलावा यह वॉच एचडी डिस्प्ले, BT कॉलिंग, IP68 वाटरप्रूफ और 7 दिनों की बैटरी बैकअप के साथ आती है।
इसमें हेल्थ ट्रैकिंग के लिए स्लीप ट्रैकिंग, स्ट्रैस मॉनिटर, हार्ट रेट मॉनिटर, Spo2 मॉनिटर जैसे फीचर्स मिलते हैं। वहीं अन्य फीचर्स के तौर पर एआई वॉइस असिस्टेंट, कैल्कूलेटर, Hey Siri' और 'Okay Google' भी शामिल हैं।
साथ ही Bouncefit M ID116 स्मार्टवॉच आपको महज 449 रुपये में मिल जाएगा। जिसमें आपको वर्कआउट मोड, सिंगल टच इंटरफेस, वाटर रेजिस्टेंट जैसे फीचर्स मिलते हैं।
BeatXP Marv Neo स्मार्टवॉच को आप अमेजन से महज 999 रुपये में खरीद सकेंगे। इस वॉच में 1.85 अल्ट्रा HD डिस्प्ले, ब्लूटूथ कॉलिंग, AI वॉयस असिस्टेंट, 100+ स्पोर्ट्स मोड, SpO2, IP68, फास्ट चार्जिंग के साथ हार्ट रेट मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स भी मिल रहे हैं।
1 हजार से कम दाम वाले बेस्ट स्मार्टवॉच में आप TAGG Verve NEO स्मार्टवॉच को भी शामिल कर सकते हैं। जिसे आप अमेजन से मात्र 719 रुपये में खरीद सकेंगे। इस वॉच में 1.69 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसके अलाना 60 से ज्यादे स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications







