Home
Gadgets

3,000 तक की बजट में खरीदें ये Smartwatch, ब्लूटूथ कॉलिंग, दमदार फीचर्स से लैस, देखें लिस्ट

Best Smartwatch Under 3000: अगर आप भी नया स्मार्टवॉच लेने का प्लान कर रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल हम इस आर्टिकल में कुछ चुनिंदा स्मार्टवॉच के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप 3 हजार तक की बजट में खरीद सकते हैं। जो ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ कई धांसू फीचर्स से लैस है। तो चलिए आपको इन स्मार्टवॉच की कीमत से लेकर खासियत तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

NoiseFit Halo Smartwatch

इसे आप मात्र 2,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस स्मार्टवॉच में आपको 1.43 इंच की एमोलेड डिस्प्ले के साथ हेल्थ फीचर्स और ब्लूटूथ कॉलिंग की फैसिलिटी मिल रही है। यह वॉच 7 दिनों की बैटरी बैकअप के साथ आएगी।

Noise ColorFit Pro 4 Alpha Smartwatch

इस स्मार्टवॉच को यूजर 2,999 रुपये कीमत के साथ खरीद सकते हैं। इसमें आपको 1.78-इंच AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। इसके अलावा फंक्शनल क्राउन और स्ट्रेस ट्रैकिंग के साथ यह वॉच SPO2 मॉनिटरिंग और अन्य कई हेल्थ ट्रैकिंग फीचर से लैस है । महज 10 मिनट के चार्ज पर यह वॉच 24 घंटे तक इस्तेमाल की जा सकती है।

3,000 तक की बजट में खरीदें ये Smartwatch, यहां देखें लिस्ट

boAt Xtend Plus Smartwatch

बोट के इस स्मार्टवॉच को आप अमेजन से 2,699 रुपये की कीमत के साथ खरीद सकते हैं। जिसमें 1.78-इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड, ऑलवेज ऑन डिस्प्ले और स्ट्रेस ट्रैकिंग के साथ SPO2 मॉनिटरिंग को शामिल किया गया है। इसके अलावा इसमें यूजर को हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स भी मिल रहे हैं। यह वॉच एक बार चार्ज होने के बाद 7 दिनों तक इस्तेमाल की जा सकती है।

CrossBeats Ignite S3 Max Smartwatch

इसे आप केवल 2,999 रुपये खरीद सकते हैं। जो डुअल चिप ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट के साथ आ रही है। इस वॉच में 1.85 इंच का 3डी कर्व्ड यूएचडी डिस्प्ले इसके अलावा इसमें 200 से अधिक वॉच फेसेस भी मिल रहे हैं। हेल्थ मॉनिटरिंग के लिए इसमें हार्ट रेट ट्रैकिंग और Spo2 मॉनिटरिंग फीचर भी दिया गया है।

Fire-Boltt Visionary Smartwatch

ये स्मार्टवॉच को अमेजन से मात्र 2,799 रुपये में खरीदा जा सकता है। सर्कुलर डिस्प्ले के साथ इसमें आपको 1.78-इंच AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। जो 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड, ऑलवेज ऑन डिस्प्ले और स्ट्रेस ट्रैकिंग के साथ SPO2 मॉनिटरिंग जैसी विभिन्न स्वास्थ्य ट्रैकिंग फीचर से लैस है। सामान्य यूज पर इसे पांच दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकेगा। ये IP68 वॉटर रेसिस्टेंट है और AI वॉयस असिस्टेंस को सपोर्ट के साथ आती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Today we are going to tell you about some selected smartwatches, which you can buy in a budget of up to Rs. 3 thousand. Which is equipped with many cool features including Bluetooth calling. So let us tell you the details about these smartwatches from price to features.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X