Amazon सेल में 2 हजार से भी कम दाम में खरीदें ये ब्लूटूथ कॉलिंग वाली 5 स्मार्टवॉच, देखें लिस्ट
Amazon Sale: ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन पर Great Republic Day Sale लाइव हो चुका है। जिसके तहत ग्राहकों को स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच, स्मार्ट टीवी से लेकर कई प्रोडक्ट्स पर बंपर छूट ऑफर किया जा रहा है। अगर आप भी इस वक्त नया स्मार्टवॉच (smartwatch) लेने का सोच रहे हैं, तो ये समय आपके लिए सही साबित हो सकता है। अमेजन सेल में 2 हजार रुपये से कम भी कम कीमत में ब्लूटूथ कॉलिंग वाली कई स्मार्टवॉच उपलब्ध कराए गए हैं। जिसमें Noise, boAt, Timex और Fire-Boltt जैसे बड़े ब्रांड्स के वॉच शामिल हैं। तो चलिए आगे आपको इनकी कीमत व ऑफर के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Noise ColorFit Quad Call
Noise ColorFit Quad Call स्मार्टवॉच को अमेजन पर सेल में महज 1,099 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। Noise के इस वॉच में आपको 1.81 इंच की डिस्प्ले मिलेगी। इसके साथ ही इस स्मार्टवॉच में बिल्ट इन गेम्स, 100 स्पोर्ट्स मोड, 100+ वॉच फेस और एआई वॉयस एसिस्टेंट का सपोर्ट भी दिया गया है। बता दें, यह स्मार्टवॉच ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट करती है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इस वॉच की बैटरी 160 घंटे तक चलेगी।
boAt Wave Style
इसके अलावा Republic Day Sale में boAt Wave Style को कीमत से काफी कम दाम मात्र 1,149 रुपये बेचा जा रहा है। बोट के इस वॉच में 1.69 इंच की HD डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा boAt Wave Style में एडवांस ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ DIY वॉच फेस स्टूडियो, हेल्थ इकोसिस्टम, लाइव क्रिकेट स्कोर, क्विक रिप्लाई जैसे कई फीचर्स मिल रहे हैं।
Fire-Boltt Gladiator
इसके साथ आप फायर बोल्ट के Gladiator स्मार्टवॉच को भी देख सकते हैं, जिसे इस सेल में 1,449 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। Fire-Boltt Gladiator में आपको 1.96 इंच की डिस्प्ले मिलेगी। यह स्मार्टवॉच ब्लूटूथ कॉलिंग के सपोर्ट के साथ वॉयस एसिस्टेंट, स्पोर्ट्स मोड्स का सपोर्ट, SpO2 और 24/7 हार्ट रेट ट्रैकिंग जैसे फीचर्स से लैस है।
Timex iConnect EVO+
Amazon सेल में टाइमेक्स iConnect EVO+ स्मार्टवॉच को काफी कम दाम 1,799 रुपये में लिस्ट किया गया है। TIMEX के इस वॉच में 2.04 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 368x448 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आ रही है। यह स्मार्टवॉच ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट के साथ आ रहा है। रोटेटिंग फंक्शनल क्राउन वाली इस वॉच में AI वॉयस एसिस्टेंट भी मिल रहा है। इसे फुल चार्ज के बाद यूजर 7 दिनों तक इस्तेमाल कर सकता है।
beatXP Vega X
beatXP Vega X को सेल से महज 1,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। beatXP Vega X में आपको 1.43 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले मिलेगी। जो 466x466 पिक्सल रेजोल्यूशन और 500 निट्स तक ब्राइटनेस के साथ आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








