Home
Gadgets

3000 रुपये से कम में आने वाले बेस्ट TWS ईयरबड्स, जाने सभी के नाम

3000 रुपये से कम में आने वाले बेस्ट TWS ईयरबड्स, जाने सभी के नाम

TWS ईयरबड्स हम सभी के लिए एक जरुरी गैजेट बन गए हैं क्योंकि ज्यादातर स्मार्टफोन ब्रांड अब पैकेज में ईयरफोन शामिल नहीं करते हैं और हमें अपने काम के दौरान बात करने के लिए ईयरबड्स की जरुरत होती है। TWS ईयरबड्स उन लोगों के लिए बढ़िया ऑप्शन हैं, जो ज्यादा कॉम्पैक्ट और सुविधाजनक डिज़ाइन लेना पसंद करते हैं, लेकिन कई यूजर्स ऐसे भी है जो ज्यादा मंहगे ईयरबड्स को खरीदने से बचना चाहते हैं। इस लिए हम आपके लिए 3,000 रुपये की कीमत में ईयरबड्स लेकर आए हैं, तो चलिए दिए गए उन सभी ऑप्शनों पर एक नजर डालते हैं।

Oppo Enco Air 2 ईयरबड्स

Oppo Enco Air 2 ईयरबड्स के कीमत की बात करें तो यह आपको 2,499 रुपये में मिल जाएगा। ईयरबड्स में म्यूजिक सुनने के दौरान आस-पास के नॉइज को खत्म करने के लिए एएनसी (एक्टिव नॉइज़ कैंसिलेशन) जैसी फैसिलिटी दी गई है। इसकी बिल्ड क्वालिटी भी बेस्ट है, बैटरी की बात करें तो यह 24 घंटे तक की लाइफ लाइन देने का दावा करती है।

Redmi Buds 3 Lite TWS ईयरबड्स

अगर आपका बजट कम है, तो आप Redmi Buds 3 Lite TWS ईयरबड्स को ले सकते हैं। कंपनी इस ईयरबड्स में 18 घंटे के प्लेबैक का वादा करती है। ईयरबड्स पर स्पर्श कंट्रोल का पता लगाना थोड़ा मुश्किल है, और कुछ मामलों में वे ठीक से काम नहीं करते हैं। वहीं Redmi Buds 3 Lite TWS ईयरबड्स की कीमत के बारे में बात करें तो यह आपको 1,799 रुपये में मिल जाएगा।

3000 रुपये से कम में आने वाले बेस्ट TWS ईयरबड्स, जाने सभी के नाम

Realme Buds Q2 Neo ईयरबड्स

रियलमी बड्स क्यू2 नियो ईयरबड्स रेडमी बड्स 3 लाइट के जैसा ही दिखता हैं। यह आपको 18 घंटे बैटरी लाइफ देता है। ईयरबड्स में 10 मिमी बास बूस्ट ड्राइवर हैं, जो उन्हें भारी बास पसंद करने वाले यूजर्स के लिए बेस्ट बनाता हैं। गेम मोड के लिए भी सपोर्ट दिया गया है। कीमत की बात करें तो 1,599 रुपये है।

Jabra Elite 2 ईयरबड्स

Jabra Elite 2 कुछ समय के लिए कम कीमत के साथ मौजूद है। वहीं इसकी सेल कीमत 2,999 रुपये है। यह ईयरबड्स बास के साथ शानदार ऑडियो प्रोवाइट करता हैं। इसमें कोई एएनसी नहीं है। कंपनी केस के साथ 21 घंटे की बैटरी लाइफ देने का दावा करती है।

OnePlus Nord buds ईयरबड्स

Jabra ईयरबड्स के जैसा ही OnePlus Nord बड्स में फोन कॉल लेने के लिए सपोर्ट माइक हैं। इसके अलावा, बास की तरफ डिफ़ॉल्ट ऑडियो दिया है और कंपनी 24 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रोवाइट करती है। अब कीमत की बात करें तो भारत में इसे आप 2,799 रुपये में खरीद सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
TWS earbuds have become a must-have gadget for all of us as most smartphone brands no longer include earphones in the package and we need earbuds to talk during our work. TWS earbuds are a great option for those people.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X