Bhai Dooj 2022: इस फेस्टिवल पर दें अपने भाई-बहनों को सरप्राइज गिफ्ट

Bhai Dooj फेस्टिवल Raksha Bandhan के जैसा ही है, इस दिन बहन अपने भाई के लिए व्रत रखती है। भाई अपनी बहनो को कोई न कोई गिफ्ट देता है। वैसे आपने अपनी बहन को देने के लिए एक अच्छा सा गिफ्ट तो सलेक्ट कर ही लिया होगा, अगर नहीं क्या है तो जल्दी करें क्योंकि ऑनलाइन सेल (online sale) खत्म होने वाली है।
Amazon और Flipkart के अलावा सभी ऑनलाइन प्लेटफार्म से आप डिस्काउंट के साथ भाई दूज का गिफ्ट मंगा सकते हैं। हम आपके लिए भाई दूज के विशेष दिन पर अपने भाई-बहनों को देने के लिए कुछ बेहतरीन गिफ्ट ले कर आए हैं।
HP Portable Photo Printer
HP स्प्रोकेट सिलेक्ट कॉम्पैक्ट फोटो प्रिंटर सबसे बेस्ट टेक्नोलॉजी गिफ्ट में से एक है जिसे आप अपनी बहन के लिए खरीद सकते हैं। यह स्टाइलिश गैजेट पानी में भी 2.3 x 3.4 इंच के फोटो को प्रिंट करने में एलिजिबल है। यूजर्स स्प्रोकेट के मोबाइल ऐप से प्रिंट करने से पहले अपनी फोटों को एडिट कर सकते हैं। ऑगमेंटेड रियलिटी में प्रिंट के साथ इंटरैक्ट करने का ऑप्शन भी है। यह आपको 3,097 रुपये में मिल जाएगा।
Temperature Control Smart Mug
यह स्मार्ट मग आपके ड्रिंक को आपके द्वारा चुने गए एग्जेक्ट टेंपरेचर पर डेढ़ घंटे तक एक बार चार्ज करने पर रखता है। यह गर्म चीजों को ठंडा नहीं होने देता यानी इस ठंड के मौसम में किसी भी लिक्विड को गर्म करने के लिए आपको बार-बार किचन में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस Smart Mug को आप अपनी बहन को गिफ्ट कर सकते हैं। यह आपकी बजट में आता है और इसे लेने के लिए आप Amazon और Flipkart पर देख सकते है।
Philips Self-Cleaning Water Bottle
Philips Water GoZero UV Self-Cleaning Water Bottle वैक्यूम डबल-वॉल स्टेनलेस स्टील इंसुलेटेड हैंडल के साथ आता है। यह ऑटो क्लीनिंग, ड्रिंक्स को गर्म या ठंडा रखने में मदद करता है। इस वॉटर बॉटल को आप अपनी बहन या भाई को गिफ्ट कर सकते हैं। कीमत की बात करें तो यह अलग-अलग प्राइस के साथ आता है। Philips इस Water Bottle को आप 8 हजार में खरीद सकते हैं।
Noise Colorfit Pro 4
Noise Colorfit Pro 4 की कीमत बहुत कम है और इसमें 1.72 इंच की कलर टच स्क्रीन दी गई है। इस स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर्स के साथ इसमें फिटनेस ट्रैकिंग, स्टेप ट्रैकिंग, हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकिंग और स्लीप ट्रैकिंग मोड दिया गया है। स्मार्टवॉच की कीमत 3,499 है।
boAt Rockerz 255
ऑडियो डिवाइसेज में boAt का नाम अलग ही लेवल पर हैं और वो अपने कस्टमर्स को कई वायरलेस ईयरफोन पेश करता है। boAt Rockerz 255 जो Amazon और Flipkart पर भारी छूट के साथ उपलब्ध है। यह 8 घंटे की प्लेबैक बैटरी के साथ आता है जिसकी सेल कीमत 1,599 रुपए है। इसे आप अपनी बहन या भाई को गिफ्ट कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








