Bhai Dooj Sister Gift 2022: इस Bhai Dooj ऐसा करें कुछ गिफ्ट, बहन बोले अरे वाह भाई हो तो ऐसा!

Bhai Dooj Sister Gift 2022: इस बार भाई दूज की तारीख को लेकर लोगों में बड़ा कन्फ्यूजन है, कुछ लोग 26 अक्टूबर को ये त्योहार मनाने की बात कर रहे है तो कुछ 27 अक्टूबर को। सभी भाई-बहन आपस में मिलेंगे और एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। यह एक ऐसा दिन है जो केवल भाई-बहनों को समर्पित है। भाई दूज को देश के विभिन्न हिस्सों में भैया दूज, भाई फोटा, भाऊ बीज आदि के नाम से भी जाना जाता है। ऐसे में अगर आपने अभी तक अपनी बहन के लिए तोहफा नहीं खरीदा है, तो हम आपकी मदद के लिए लाए है कुछ ऑप्शन्स।
1- Smartwatch ( घड़ी )
लड़कियों को एक्सेसरीज़ में घड़ी पहनने का भी काफी शौक होता है। वैसे भी घड़ी किसी के लिए भी एक क्लासी गिफ्ट का काम करती है और अगर वॉच एक Smartwatch हो तो क्या ही बात यक़ीनन आपकी बहन ये गिफ्ट देख कर काफी खुश होने वाली है। और अगर आपकी बहन फिटनेस फ्रीक है, तो उसके लिए फिटनेस स्मार्टवॉच एक जरूरी तोहफा है। यह उन्हें रोजाना अपने स्वास्थ्य और फिटनेस को ट्रैक करने में मदद करेगा और एक बहुत ही फायदेमंद उपहार के रूप में साबित होगा।
2- Customised Mugs ( कस्टोमीसेड मग )
पिछले कुछ सालों से कस्टमाइज्ड मग काफी चलन में है। आप एक सुंदर तस्वीर ले सकते हैं और इसका उपयोग अपनी बहन के लिए मग को कस्टम करने के लिए कर सकते हैं। यह उसे प्यार और खुश महसूस कराएगा।
3- online streaming platform subscription ( ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म सब्सक्रिप्शन )
चूंकि मूवी हॉल में जाना और वह खर्च करना बहुत बढ़िया आईडिया नहीं है, इसलिए, आप अपनी बहन को नेटफ्लिक्स, अमेज़ॅन प्राइम आदि जैसे कुछ ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म सब्सक्रिप्शन उपहार में दे सकते है ताकि वह बिना कहीं गए घर में आराम से अपना मनोरंजन कर सकें ।
4- Beauty Box ( ब्यूटी बॉक्स )
आपकी बहन को एक विशेष रूप से क्यूरेटेड ब्यूटी बॉक्स पसंद आएगा जिसमें सभी स्किनकेयर प्रोडक्ट्स हों। आप बॉक्स में विभिन्न स्किन केयर हेयर,बॉडी और मेकअप आइटम जोड़ सकते है।
5- Power Bank ( पावर बैंक )
सेलेब्रेशन्स में फ़ोटो और वीडियो कैप्चर करने का शौक तो सबको होता है पर इसका सबसे ज्यादा खामियाजा हमारे मोबाइल की बैटरी को भुगतना पड़ता है। इसलिए, इस दिवाली अपने कर्मचारियों को उपहार में देने के लिए एक पावर बैंक एक स्मार्ट विकल्प है।


Click it and Unblock the Notifications







