Apple MacBook Air M4 हुआ बेहद सस्ता! Croma की Black Friday Sale में कीमत घटी ₹55911 तक
भारत में इस समय Black Friday Sale का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। हर साल की तरह इस बार भी कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और ब्रांड्स स्मार्टफोन्स, लैपटॉप्स, टीवी और अन्य गैजेट्स पर बंपर डिस्काउंट दे रहे हैं। ऐसे में अगर आप Apple MacBook Air M4 लेने की सोच रहे थे, तो यह वक्त आपके लिए सबसे सही साबित हो सकता है।
Croma ने Black Friday Sale में MacBook Air M4 पर इतना बड़ा ऑफर दिया है कि इसकी कीमत लगभग आधी हो गई है। आइए डील, डिस्काउंट स्ट्रक्चर और MacBook के फीचर्स पर एक नज़र डालते हैं।

Apple MacBook Air M4 की कीमत
Croma पर Apple MacBook Air M4 का बेस वेरिएंट ₹99,900 की कीमत में उपलब्ध है। लेकिन Black Friday Sale के तहत कई तरह के ऑफर्स मिल रहे हैं, जो इसकी कीमत को कम करते-कम करते लगभग ₹55,911 तक ले आते हैं। आइए समझते हैं ये डिस्काउंट कैसे काम करते हैं।
Student-Teacher डिस्काउंट
अगर आप स्टूडेंट, टीचर या एजुकेशन सेक्टर से जुड़े हैं, तो MacBook Air M4 आपको सिर्फ ₹88,911 में मिलेगा। बैंक ऑफर के तहत ₹10,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। Croma कुछ चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर ₹10,000 का अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट दे रहा है।
एक्सचेंज ऑफर की बात करें तो पुराने लैपटॉप पर ₹13,000 तक एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। अगर आप अपना पुराना लैपटॉप एक्सचेंज करते हैं, तो ₹13,000 का एक्सचेंज बोनस मिल सकता है।
कुल कीमत कितना होगा?
इन सभी डिस्काउंट्स को जोड़ने के बाद MacBook Air M4 केवल 88,911 रुपये में मिल रहा है। इसके अलावा ₹10,000 का बैंक डिस्काउंट और 13000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। इसके बाद इसकी कीमत ₹55,911 है। ये ऑफर सिर्फ 30 नवंबर 2025 तक ही उपलब्ध है।
Apple MacBook Air M4 के फीचर्स
MacBook Air M4 सिर्फ कीमत में ही नहीं, फीचर्स में भी काफी दमदार साबित होता है। नए M4 चिपसेट के साथ यह 13-इंच मॉडल परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ दोनों में बड़े अपग्रेड लेकर आता है।
डिस्प्ले
MacBook Air M4 में 13.6-इंच Liquid Retina Display मिलता है जो शानदार कलर एक्यूरेसी, 500 निट्स ब्राइटनेस और HDR-क्वालिटी विजुअल्स देता है।
प्रोसेसर
नया M4 चिप Apple की अब तक की सबसे परफॉर्मेंस-कुशल प्रोसेसर लाइन में से एक है।
- 10-core CPU
- 8-core GPU
- 16-core Neural Engine
यह सेटअप मल्टीटास्किंग, वीडियो एडिटिंग, स्ट्रीमिंग और डेवलपमेंट जैसे कामों में तेज़, स्मूद और लैग-फ्री अनुभव देता है।
RAM और Storage
MacBook Air M4 में 16GB RAM (32GB तक कॉन्फ़िगरेबल) और 256GB स्टोरेज (2TB तक विकल्प) मिलता है।
कनेक्टिविटी और पोर्ट
MacBook Air M4 कनेक्टिविटी में भी काफी एडवांस है।
- MagSafe 3 चार्जिंग पोर्ट
- 2× थंडरबोल्ट पोर्ट
- 3.5mm हेडफोन जैक
- WiFi 6E
- ब्लूटूथ 5.3
कैमरा और ऑडियो
- 12MP सेंटर स्टेज फ्रंट कैमरा - वीडियो कॉल्स को ऑटो फ्रेम करता है
- 4-स्पीकर सिस्टम स्पैशियल ऑडियो के साथ
- 3-माइक ऐरे बीमफॉर्मिंग के साथ
Apple Intelligence Support
इस MacBook में Apple की नई AI-सूट Apple Intelligence भी मिलता है जो स्मार्ट कंटेंट सुझाव, एडवांस राइटिंग टूल्स, नोट्स में संगठन और AI-असिस्टेड ऐप एक्सपीरियंस देता है।


Click it and Unblock the Notifications