Blaupunkt के 24 इंच स्मार्ट टीवी से उठा पर्दा, कीमत 7,000 रुपये से कम

Blaupunkt Smart TV: आज के समय में स्मार्ट टीवी हर घर की जरूरत है। जरुरी नहीं की सभी बड़ा और महंगा स्मार्ट टीवी ही घर लें आएं। यदि आप 10,000 रुपये से कम के स्मार्ट टीवी की तलाश कर रहे हैं, तो ब्लौपंकट आपके मन की बात सुन चुका है। जर्मन ऑडियो ब्रांड ने अपने भारतीय पोर्टफोलियो में एक स्मार्ट टीवी जोड़ा है।
कंपनी नए लॉन्च को 3-इन -1 डिवाइस के रूप में डब कर रही है, जिसे मॉनिटर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है, और स्मार्ट सुविधाओं और टेलीविजन का अनुभव किया जा सकता है। इसके साथ ही Blaupunkt 24-इंच स्मार्ट टीवी एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है।
लॉन्च पर बोलते हुए, सुपर प्लास्ट्रोनिक्स प्राइवेट लिमिटेड (SPPL) के सीईओ, अवनीत सिंह मारवाह ने कहा, "हम 24 इंच के टीवी के लॉन्च से बेहद उत्साहित हैं जो यूजर्स को एक बेहद नया अनुभव प्रदान करेगा। . इस लॉन्च के साथ, हम फ्लिपकार्ट के जरिये इसकी सेल शुरू कर रहें है। यह एक एवेंटे-गार्डे मॉडल होगा क्योंकि 24 इंच से कम आकार के केवल कुछ मॉडल उन खरीदारों के लिए उपलब्ध हैं जो कम पैसो पर बढ़िया टीवी लेना चाहते है, जिसमें ब्लौपंकट टीवी अपनी प्रीमियमनेस, साउंड की क्वालिटी के कारण एक गेम-चेंजर होगा।
Blaupunkt 24-inch TV: Price and Availability
Blaupunkt ने एक बयान में कहा है कि स्मार्ट टीवी को 7499 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। हालांकि, कंपनी 6499 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। स्पेशल सेल 7 फरवरी से 12 फरवरी तक चलेगी।
Blaupunkt 24-inch TV: Specifications
देखने के अनुभव को बढ़ाने के लिए ब्लौपंकट टीवी सुविधाओं से भरा हुआ है। 24 इंच के टीवी में एचडी रेडी डिस्प्ले है और यह 20 वॉट के साउंड आउटपुट, दो बॉटम-फायरिंग स्पीकर्स और इमर्सिव ऑडियो अनुभव के लिए सराउंड साउंड टेक्नोलॉजी से लैस है। स्लीक एयर स्लिम डिज़ाइन टीवी को एक आश्चर्यजनक रूप देता है। 300 निट्स की ब्राइटनेस के साथ डिस्प्ले क्रिस्प और क्लियर है।
ब्लौपंकट टीवी में 512 एमबी रैम और 4 जीबी रोम है, इसके साथ ही इसमें एक डिजिटल शोर फ़िल्टर और ए + पैनल भी है। टीवी पीसी, मोबाइल फोन और लैपटॉप जैसे कई डिवाइस का समर्थन करता है, और यूट्यूब सहित रिमोट पर शॉर्टकट किज़ के साथ आता है। स्मार्ट प्रीमियम टीवी प्राइम वीडियो, ज़ी5, वूट और सोनी लिव सहित विभिन्न प्रकार के ऐप और गेम तक पहुंच प्रदान करता है, जो यूजर्स को एक बढ़िया कंटेंट लाइब्रेरी प्रदान करता है। चाहे आप मनोरंजन के लिए टीवी की तलाश कर रहे हों या अपने गेमिंग अनुभव को बढ़ाने के लिए, स्मार्ट प्रीमियम टीवी रेंज सही विकल्प है।


Click it and Unblock the Notifications







