Home
Gadgets

ब्लौपंकट 43-इंच QLED, 55-इंच Google TV भारत में लॉन्च, जाने कीमत

Blaupunkt ने आज भारत में दो नए स्मार्ट टीवी लॉन्च किए हैं, जिसमें एक 43-इंच QLED टीवी है, और दूसरा 55-इंच Google TV है । नए ब्लौपंकट टीवी बेजल-लेस डिस्प्ले, डॉल्बी एटमॉस और डॉल्बी विजन और HDR10+ के साथ आते हैं। यहां ब्लौपंकट टीवी के स्पेक्स, फीचर्स और कीमत डिटेल पर एक नजर डाली गई है।

ब्लौपंकट 43-इंच QLED, 55-इंच Google TV भारत में लॉन्च, जाने कीमत

भारत में Blaupunkt QLED TV की कीमत

43-इंच ब्लौपंकट QLED टीवी की कीमत 28,999 रुपये है, जबकि 55-इंच मॉडल की कीमत 34,999 रुपये है। आईसीआईसीआई, कोटक, एक्सिस बैंक कार्डधारकों के लिए 10% तत्काल छूट है। नए ब्लाउनपंकट टीवी फ्लिपकार्ट (Flipkart) से खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।

Blaupunkt 43-inch QLED TV के फीचर्स, स्पेक्स

इसमें HDR10+ और डॉल्बी विजन सपोर्ट के साथ 43-इंच QLED 4K डिस्प्ले है। स्मार्ट टीवी डॉल्बी एटमॉस, डॉल्बी डिजिटल प्लस और डीटीएस ट्रूसराउंड साउंड के साथ 50W स्पीकर से लैस है। चूंकि यह एक Google टीवी है, इसलिए आपको नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, डिज़नी + हॉटस्टार और यूट्यूब जैसे लोकप्रिय ऐप्स सहित कई ऐप्स तक पहुंच मिलती है। इसमें एक किड्स मोड और ऐप्स और गेम तक पहुंच भी है। इसके कनेक्टिविटी ऑप्शनो में ब्लूटूथ 5.0, डुअल-बैंड वाई-फाई, क्रोमकास्ट और एयरप्ले बिल्ट-इन शामिल हैं। Blaupunkt QLED TV Google Assistant-बेस्ड रिमोट के साथ भी आता है।

ब्लौपंकट 55-इंच Google टीवी की फीचर, स्पेसिफिकेशन

Blaupunkt 55-इंच Google TV में HDR10+ के साथ 4K UHD LED बेजल-लेस डिस्प्ले है। यह अलॉय स्टैंड के साथ भी आता है। Google TV में DTS TruSurround तकनीक और डॉल्बी डिजिटल प्लस के साथ 60W स्टीरियो बॉक्स स्पीकर सिस्टम है। इसमें 2GB रैम और 16GB स्टोरेज है, और यह MediaTek MT9062 प्रोसेसर द्वारा संचालित है जिसे माली-G52 GPU के साथ जोड़ा गया है।

कनेक्टिविटी ऑप्शनो में ब्लूटूथ 5.0, डुअल-बैंड वाई-फाई, तीन एचडीएमआई पोर्ट, दो यूएसबी पोर्ट और डीवीबी-सी/डीवीबी-टी/टी2 संगतता शामिल हैं। आपको इस टीवी के साथ क्रोमकास्ट और एयरप्ले बिल्ट-इन भी मिलता है, और यह Google Assistant-बेस्ड रिमोट के साथ आता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The 43-inch Blaupunkt QLED TV is priced at Rs 28,999, while the 55-inch model is priced at Rs 34,999. There is 10% instant discount for ICICI, Kotak, Axis Bank cardholders. The new Blaunpunkt TVs are available for purchase from Flipkart.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X