जर्मन ब्रांड Blaupunkt ने 32 से लेकर 75 इंच तक के स्मार्ट टीवी किए लॉन्च, जानें कीमत

Smart TV : जर्मन ब्रांड Blaupunkt ने अपने एक साथ कई स्मार्ट टीवी को भारतीय मार्केट में उतारा है। जिसमें कंपनी ने 32 इंच से लेकर 75 इंच तक के स्मार्ट टीवी को शामिल किया है। Blaupunkt के इस लेटेस्ट टीवी के साथ एचडी, फुल एचडी और अल्ट्रा एचडी रिजॉल्यूशन मिल रहा है। इन स्मार्ट टीवी की बिक्री 14 जून से फ्लिपकार्ट पर शुरू कर दी जाएगी। जिसे आप कई ऑफर के तहत काफी किफायती कीमत के साथ इसे अपने घर ला सकते हैं। तो आइए आपको इस टीवी पर मिलने वाले डिस्काउंट से लेकर इसके कीमत और फीचर के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
आपको बता दें, 32 इंच HD, 43 इंच और 40 इंच FHD, 65 और 50 इंच 4K GTV और 75 QLED, GTV शामिल हैं। Blaupunkt के इन टीवी को Android 11 के साथ पेश किया गया है। इन सभी नए स्मार्ट टीवी के साथ इनबिल्ट Netflix दिया गया है। साथ ही कस्टमर्स को इस नई टीवी के साथ 48W के दो स्पीकर भी मिल रहे हैं। जिनके साथ सराउंड साउंड टेक्नोलॉजी दी जा रही है। यूजर्स को इन टीवी के साथ 1GB रैम और 8 GB तक की स्टोरेज मिलेगी।
Blaupunkt के 50 और 65 इंच टीवी में आपको 2 GB रैम और 16 GB तक स्टोरेज मिल रही है। अपने इस डिवाइस में कंपनी ने MT9062 प्रोसेसर शामिल किया है। Blaupunkt के इन टीवी में 4K डिस्प्ले मिल रही है, जिसके साथ HDR 10+ का सपोर्ट दिया गया है। इन टीवी में 60W तक का डॉल्बी स्पीकर मिलता है, जिसके साथ DTS TruSurround का भी सपोर्ट है।

वहीं Blaupunkt के 75 इंच वाले QLED टीवी के साथ QLED 4K डिस्प्ले मिल रहा है । इसमें कंपनी ने 60वॉट का डॉल्बी स्पीकर मिल रहा है। इसमें यूजर को चार स्पीकर मिलेगा। इसके साथ भी डॉल्बी विजन, डॉल्बी एटमॉस , HDR 10+, DTS TruSurround और डॉल्बी डिजिटल प्लस का सपोर्ट मिल रहा है।
इनमें कनेक्टिविटी के लिए कंपनी ने 3 HDMI, 2 USB पोर्ट के साथ ब्लूटूथ भी दिया है। सबसे खास बात यह है कि, इस स्मार्ट टीवी में Sony LIV , Zee5 , Voot और Amazon Video जैसे एप्स प्री इंस्टॉल मिल रहे हैं। आपको बता दें, इस टीवी के साथ मिलने वाले रिमोट में यूट्यूब जैसे एप्स के लिए शॉर्टकट Keys दी गई है।
कीमत
Blaupunkt के 32 इंच HD स्मार्ट टीवी की कीमत 10,888 रुपये रखा गया है। 40 इंच FHD की कीमत 16,499 रुपये, 43 इंच FHD की कीमत 18,499 रुपये तय किया गया है। वहीं Blaupunkt के 50 इंच 4K टीवी की कीमत 28,999 रुपये है। 65 इंच 4K की बात करें तो ये आपको 44,444 रुपये में पड़ सकता है। इसके अलावा बेजेललेस डिस्प्ले और स्लिम टीवी यानि कि, 75 इंच QLED की बात करें तो ये आपको 99,999 रुपये की कीमत में मिलेगा। हालांकि, फ्लिपकार्ट की सेल में Blaupunkt के इस स्मार्ट टीवी पर खास डिस्काउंट ऑफर्स भी दिए जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications








