Blaupunkt ने लॉन्च किया धांसू टॉवर स्पीकर, अब पार्टी करने का मजा होगा दोगुना, जानें कीमत

अगर आपको भी तेज आवाज में म्यूजिक सुनना पसंद हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। जर्मन की ऑडियो इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Blaupunkt ने भारत में अपना नया TS120 टॉवर स्पीकर हाल ही में लॉन्च किया है। इस स्पीकर का बेस इतना तगड़ा है कि गाना बजते ही आप खुद को झुमने से नहीं रोक पाएंगे। कंपनी ने अपने इस लेटेस्ट टावर स्पीकर को एक दमदार ऑडियो एक्सपीरियंस के साथ तैयार किया है, जो घरेलू एंटरटेनमेंट को एक अलग लेवल पर ले जा सकता है। इस नए टावर स्पीकर की ऑडियो क्वॉलिटी काफी प्रीमियम है, जो यूजर्स को काफी पसंद आएगी। तो आइये विस्तार से इस स्पीकर के दमदार फीचर्स के बारे में जानते हैं।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
इस लेटेस्ट टावर स्पीकर TS120 में आपको 3-इंच का मिड-स्पीकर, 2-इंच का सिल्क डोम ट्वीटर और 6.5-इंच का सबवूफर मिल रहा है, जो सभी वॉल्यूम में स्मूदली, रिच और पावरफुल बेस डिलीवर करने का काम करता है। इसका स्पीकर को काफी अलग डिजाइन डिजाइन के साथ कंपनी ने पेश किया है, जिससे ये लुक वाइज भी ग्राहकों को लुभाने में सफल रहेगा। इस कंपनी ने इस तरह डिजाइन किया है कि आप इस स्पीकर को इजली आउटडोर में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जहां पर ये मजा को दोगुना कर देगा।

Blaupunkt TS120 टावर स्पीकर के कनेक्टिविटी फीचर्स
आपको इसमें ट्रू ऑल-राउंडर लेटेस्ट ब्लूटूथ स्पीकर, एचडीएमआई पोर्ट, एआरसी पोर्ट के साथ-साथ औक्स, यूएसबी, ऑप्टिकल और कोएक्सियल पोर्ट सहित कई कई कनेक्टिविटी फीचर्स भी मिल रहे है। इसमें एक डेडिकेटेड कैरोके मोड को भी शामिल किया गया है, यह एक माइक और रिमोट के साथ आपको मिलेगा। जिससे आप म्यूजिक सुनने के साथ ही पार्टी के दौरान सिंगिंग भी कर सकते हैं। अगर आप भी अच्छी क्वॉलिटी का म्यूजिक एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं, तो आपके लिए ये एक वेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
TS120 टॉवर स्पीकर की कीमत
अगर इस लेटेस्ट स्पीकर के कीमत की बात करें तो यह आपको मात्र 8,999 रुपये मिल सकता है। जिसे आप अमेजन पर आसानी से ऑर्डर कर सकते हैं। जहां इसे उपलब्ध कर दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








