Home
Gadgets

Boat Airdopes 120 ईयरबड्स 40 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, इस दिन से शुरू होगी सेल, जानें कीमत

Boat Airdopes 120 Earbuds Launched: भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड बोट ने अपने ग्राहकों के लिए नए ईयरबड्स लॉन्च कर दिया है। कंपनी के ये लेटेस्ट ईयरबड्स 10mm ऑडियो ड्राइवर्स और 40 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ आ रहे हैं।

कंपनी के नए एयरडोप्स को बाजार में Boat Airdopes 120 earbuds के नाम से पेश किया गया है। इस नए बड्स की सबसे बड़ी खासियत इसकी लंबी बैटरी बैकअप है।

Boat Airdopes 120 ईयरबड्स  40 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च

बोट की मानें तो ये ईयरबड्स एक बार चार्ज होने के बाद अगले 40 घंटे तक की बैटरी लाइफ देने में सक्षम हैं। तो चलिए आपको आगे Boat के Airdopes 120 की कीमत और खासियत जानते हैं।

Boat Airdopes 120 Earbuds कीमत और उपलब्धता: इन एयरडोप्स 120 को कंपनी ने डॉन ब्लू, आइवरी व्हाइट और एक्टिव ब्लैक कलर में पेश किया है। ग्राहक इसे 23 मार्च को दोपहर से मात्र Amazon से ऑर्डर कर सकेंगे। जहां इसे बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 899 रुपए है।

Boat Airdopes 120 ईयरबड्स  40 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च

Boat Airdopes 120 Earbuds फीचर: ये बॉट मॉडल 10mm ड्राइवर्स के साथ आ रहे हैं, जिसमें ब्लूटूथ v5.3 कनेक्टिविटी मिलेगी। जिससे यूजर को इसमें शानदार क्वालिटी ऑडियो मिलेगा। इसके अलावा ईयरबड्स क्वाड माइक ENx टेक्नोलॉजी के साथ भी आ रहे हैं, जो आसपास के नॉइज को दूर करने का काम करेंगे।

बोट के ये ईयरबड IPX4 स्प्लैश और स्वेट रेजिस्टेंस हैं। यानी की यूजर इसे जिम और रनिंग के दौरान भी इस्तेमाल कर सकेगा। इसके साथ कंपनी 1 साल की वारंटी भी दे रही है।

Boat Airdopes 120 ईयरबड्स  40 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च

ये बड्स टच कंट्रोल और इन-ईयर डिटेक्शन सपोर्ट के साथ आ रहे हैं। इसके अलावा यह AirPods 120 मॉडल ASAP फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ रहे है। जो केवल 5 मिनट की चार्जिंग के बाद आपको 60 मिनट का बैकअप देगी।

ईयरबड्स में कंपनी ने इंस्टा वेक एन'पेयर भी शामिल किया है, यानी कि जैसे ही यूजर लीड को खोलेगा, वैसे ही वे आपके डिवाइस से कनेक्ट हो जाएंगे। इ फीचर्स भी है।

कंपनी के अनुसार बोट एयरडोप्स 120 की बैटरी 8 घंटे लगातार लिस्निंग के साथ कुल 40 घंटे तक का प्लेटाइम ऑफर करेगा। इसे चार्ज करने के लिए USB-C पोर्ट की फैसलिटी मिलती है। इसके साथ ही कंपनी ने इसे लेकर दावा है कि, केवल 5 मिनट की चार्जिंग के साथ इसे एक घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
boat airdopes 120 earbuds laucnhed with 40 hour battery life check price specs sale date
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X