Boat Airdopes Genesis TWS भारत में लॉन्च, कम कीमत में पाएं प्रीमियम फीचर्स

Boat ने अपने ऑडियो वियरेबल सेग्मेंट में एक नया TWS इयरबड्स Airdopes Genesis को भारत में लॉन्च कर दिया है। जिसके साथ 13mm का ड्राइवर दिया गया हैं। ये बड्स काफी किफायती दाम में प्रीमियम फीचर्स से लैस हैं। जिसमें यूजर्स को इन-इयर डिटेक्शन भी मिल रहा है। दावा किया गया है कि, एक बार चार्ज होने के बाद यूजर्स इसे 54 घंटे तक इस्तेमाल कर सकते हैं। Boat Airdopes Genesis TWS के चार्जिंग केस में 400mAh की बैटरी भी दी जा रही है। चलिए इसके फीचर्स से लेकर कीमत तक की जानकारी आगे विस्तार में बताते हैं।
स्पेसिफिकेशन
Boat Airdopes Genesis TWS के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो आपको इसमें 13mm का ड्राइवर मिल रहा है। इसके साथ ही कंपनी अपने लेटेस्ट बड्स में बेहतरीन ऑडियो क्वालिटी देने का दावा कर रही है। वियरेबल इसके साथ ही यूजर्स को इसमें इन-इयर डिटेक्शन फीचर दिया गया है। जो ये सेंस कर सकते हैं, कि ये किस वक्त कान के अंदर लगे हैं और किस वक्त नहीं। जिससे कान से हटाए जाने पर खुद-ब-खुद ही म्यूजिक को रोक देते हैं। इसके अलावा इसमें एक फास्ट चार्जिंग दिया गया है, जो टाईप-सी पोर्ट है।

5 मिनट की चार्जिंग में 1 घंटे का मिलेगा बैकअप
आपको बता दें, इन बड्स में एक 'ASAP ' चार्जिंग मोड दिया गया है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि, केवल 5 मिनट की चार्जिंग के बाद ये 1 घंटे का बैकअप देगा। साथ ही आपको इस बड्स में ईयर डिटेक्शन भी मिल रहा है, जो कान से बड्स को निकालने पर म्यूजिक को पॉज कर देगा। इसमें गेमिंग के लिए 65ms तक की लो लेटेंसी दी गई है। जिससे गेमिंग का अनुभव और भी शानदार होने वाला है। Boat Airdopes Genesis TWS में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.3 मिल रहा है। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए इसे IPX5 की रेटिंग मिली है। बोट के इस बड्स के साथ आपको गूगल असिस्टेंट और एप्पल सिरी का भी सपोर्ट दिया जा रहा है। जिसकी मदद से आप अपने स्मार्ट डिवाइस को भी इसके वॉयस कमांड से कंट्रोल कर सकते हैं।
कीमत
कंपनी ने Boat Airdopes Genesis TWS को एक्टिव ब्लैक, व्हाइट प्यूरिटी और ऑशियाना कलर तीन कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है। भारत में इसे 1,999 रुपये कीमत के साथ लॉन्च किया गया है। जिसे कस्टमर्स अमेजन और Boat की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








