boAt लेकर आया अपना पहला LED प्रोजेक्टर वाला स्पीकर, आपके म्यूजिक एक्सपीरियंस को करेगा दोगुना
भारत का नंबर-1 ब्रांड boAt ऑडियो इनोवेशंस कर रहा है। अपने इनोवेशन के क्रम को जारी रखते हुए boAt ने कंपनी का पहला LED प्रोजेक्टर वाला स्पीकर पेश किया है। यह स्पीकर बेहतरीन म्यूजिक सुनाने के साथ-साथ LED प्रोजेक्शंस भी करेगा।
इसे कंपनी ने Stone Lumos नाम से लॉन्च किया है। इसमें 60W ऑडियो आउटपुट के अलावा 7 मोड LED प्रोजेक्शंस का ऑप्शन भी दिया गया है। boAt Stone Lumos का प्रोजेक्शन बेहद ही खास तरीके से काम करता है।

boAt Stone Lumos में मौजूद विशेषताएं
boAt Stone Lumos का प्रोजेक्शन सिस्टम बेहद ही खास तरीके से आपके पूरे कमरे या हॉल को खूबसूरत कलरफुल सॉफ्ट लाइट्स से भर देगा। साथ ही इसमें यूजर्स को इमर्सिव एक्सपीरियंस भी मिलेगा। कंपनी का दावा है कि इसमें किसी भी स्पेस को कोजी-इनडोर वाइब के लिए तैयार किया जा सकता है।
boAt Stone Lumos स्पीकर 60W स्पीकर्स के साथ आउटडोर पार्टी के समय भी इस स्पीकर के साथ मजा लिया जा सकता है और इसकी ऑडियो क्वालिटी भी बहुत शानदार है।
आपके माहौल के हिसाब से सेट करेगा म्यूजिक
कंपनी ने boAt Stone Lumos को बैलेंस्ड म्यूजिक आउटपुट के लिए ट्यून किया है और क्लियर हाई नोट्स से लेकर रिच मिड्स और डीप बास का मजा हर तरह का म्यूजिक प्ले करने पर यूजर्स को मिल सकेगा। इस स्पीकर को boat Hearables ऐप से कनेक्ट भी किया जा सकता है, जहां इसे कंट्रोल करने से लेकर कस्टमाइज करने जैसे काम भी किए जा सकेंगे। इतना ही नहीं यह स्पीकर सेटिंग्स एडजस्ट करने के अलावा साउंड प्रोफाइल्स में बदलाव करने की भी सुविधा देता है।
यह स्पीकर आपको खास डुअल EQ मोड्स की वजह से एक्टिविटी, मूड या फिर माहौल के हिसाब से म्यूजिक सुना सकेगा। वहीं कंपनी यह भी दावा करती है कि इस स्पीकर को एक बार फुल चार्ज करने पर 9 घंटे का प्लेबैक टाइम मिल सकेगा। कहने का मतलब यह है कि एक बार फुल चार्ज करने के बाद पूरे दिन में आपको इस स्पीकर को दोबारा से चार्ज करने की आवश्यकता नहीं होगी।
boAt Stone Lumos में मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
इस स्पीकर में यूजर्स को दो स्पीकर्स को पेयर करने का ऑप्शन स्टीरियो एक्सपीरियंस के लिए दिया गया है। साथ ही यह स्पीकर IPX4 स्प्लैश और वाटर रेसिस्टे्स ऑफर करता है। इसे ब्लूटूथ वर्जन 5.3 से कनेक्ट करने के साथ ही इसमें AUX और USB कनेक्टिविटी की भी सुविधा दी गई है।
boAt Stone Lumos की कीमत
कंपनी ने इसकी कीमत 6,999 रुपये रखी है और इसे आप मिडनाइट ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीद सकेंगे। ग्राहक boAt Stone Lumos को कंपनी की वेबसाइट के अलावा Amazon और Flipkart या फिर अपने पास के रिलायंस डिजीटल, क्रोमा और विजय सेल्स स्टोर्स से भी खरीद सकेंगे।


Click it and Unblock the Notifications








