5 दिनों की बैटरी लाइफ वाली चाहिए स्मार्टवॉच?, खरीदें boAt की लेटेस्ट वॉच, कीमत 3,000 रुपये से भी कम
अगर आप नई स्मार्टवॉच की तलाश कर रहे हैं, जो कि हेल्थ फीचर्स के साथ आती है और सभी क्वालिटी से भी लैस हो। तो आप हाल ही में भारतीय मार्केट में लॉन्च हुई boAt की लेटेस्ट वॉच को खरीद सकते हैं। इन स्मार्टवॉच पर आपको ज्यादा पैसा खर्च करने की भी जरूरत नहीं होगी, क्योंकि ये आपको 3,000 रुपये से भी कम कीमत में मिल जाएंगी।
हम यहां बात करें रहे हैं boAt Engima Daze और Engima Gem की, जिन्हें कपंनी ने भारत में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टवॉच के फीचर्स भी लगभग समान हैं। इतना ही नहीं, ये स्मार्टवॉच 5 दिनों की बैटरी लाइफ के साथ आती है।

ऐसे में अगर आप न्यू ईयर 2025 पर किसी फीमेल फ्रेंड्स को स्मार्टवॉच गिफ्ट में देना चाहते हैं, तो ये आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। इनकी उपलब्धता, कीमत और फीचर्स के बारे में जानने के लिए आगे पढ़े...।
boAt Engima Daze और Engima Gem की कीमत
Engima Daze की शुरुआती कीमत 1,999 रुपये है। लेकिन इसके मेटालिक गोल्ड वेरिएंट को आप 2,199 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं। इसमें 4 कलर ऑप्शन मेटालिक सिल्वर, मेटालिक ब्लैक, मेटालिक गोल्ड और चेरी ब्लॉसम उपलब्ध है।
Engima Gem स्मार्टवॉच को आप 2,699 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं। इसमें आपको तीन कलर ऑप्शन रोज गोल्ड, मेटालिक ब्लैक और मेटालिक सिल्वर मिलेंगे।
कहां से खरीदें boAt Engima Daze और Engima Gem स्मार्टवॉच
इन दोनों स्मार्टवॉच को boAt की ऑफिशियल वेबसाइट, लीडिंग ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और चुनिंदा रिटेल आउटलेट्स से खरीद सकते हैं। चुनिंदा बैंक ऑफर के जरिए प्री-बुकिंग करने पर 100 रुपये की अतिरिक्ट छूट भी मिलेगी। साथ ही ये दोनों मॉडल 1 साल की वारंटी के साथ मिलेंगे।
Engima Daze और Engima Gem की खासियतें
डिस्प्ले- इनकी डिजाइन देखकर ऐसा लगता है कि इन्हें महिलाओं को रखकर तैयार किया गया है। Engima Daze में 360x360 पिक्लस रिजॉल्यूशन वाली 1.3 इंच की डिस्प्ले दी गई, जो कि फंक्शनल क्राउन के साथ आती है। इस फंक्शन की मदद से वॉच के फीचर्स को नेविगेट करना आसान होता है।
जबकि, Engima Gem स्मार्टवॉच में ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले मोड के साथ 1.19 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जो कि हर तरह की महत्वपूर्ण जानकारी देने में सक्षम है। डिस्प्ले को छोड़कर दोनों वॉच के बाकी फीचर्स लगभग समान है।
हेल्थ अपडेट्स- दोनों में SOS फंक्शन है, जो महिलाओं की सुरक्षा पर ज्यादा जोर देती है। इसकी मदद से यूजर्स SOS मैसेज भेज सकते हैं और इमेरजेंसी लोकेशन शेयर कर सकते हैं।
इसके अलावा, इनमें आपको पीरियड ट्रैकिंग, हार्ट रेट मॉनिटरिंग, ब्लड ऑक्सीजन, स्लीप ट्रैकिंग, स्ट्रेस मैनेजमेंट और एनर्जी स्कोर जैसे हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स का सपोर्ट मिलेगा। ये वॉच 700 से अधिक एक्टिव मोड को सपोर्ट करती है और क्रेस्ट ऐप हेल्थ इकोसिस्टम के साथ आती है, जिसमें वेलनेस क्रू और फिट बडीज जैसे टूल शामिल हैं।
बैटरी- बात करें वॉच की बैटरी लाइफ की, तो दोनों वॉच सिंगल चार्ज में 5 दिनों का बैटरी बैकअप दे सकती है। यानी ये वॉच 5 दिनों तक चल सकती है।
अन्य खूबियां- इनमें ब्लूटूथ कॉलिंग शामिल है। दोनों वॉच 20 कॉन्टैक्ट तक स्टोर किए जा सकते हैं। पानी के छीटों, धूल और पसीने से सुरक्षा के लिए इनमें IP67 रेटिंग है। दोनों वॉच फ्लैशलाइट, अलार्म, टाइमर, स्टॉपवॉच, DND, कैमरा, म्यूजिक कंट्रोल, फाइंड माय डिवाइस जैसे फीचर्स से लैस है।


Click it and Unblock the Notifications








