boAt Enigma Z20 स्मार्टवॉच Bluetooth कॉलिंग, SpO2 हेल्थ फीचर्स के साथ लॉन्च, जानिए कीमत
boAt Enigma Z20 smatwatch: वियरेबल कंपनी boAt ने अपना नया स्मार्टवॉच boAt Enigma Z20 एलसीडी डायल के साथ लॉन्च कर दिया है। जिसमें यूजर्स को स्लीप ट्रैकर, हार्ट रेट मॉनिटर, SpO2 जैसे कई हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स मिल रहे हैं। इस स्मार्टवॉच को उपभोक्ता सिंगल चार्ज में 5 दिनों तक इस्तेमाल कर सकता है। बता दें, ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ आने वाली बोट की इस स्मार्टवॉच में 250 कॉन्टेक्स को सेव किया जा सकता है। तो आइए आगे इसकी प्राइस और फीचर्स के बारे में जानते हैं।

boAt Enigma Z20 कीमत
boAt Enigma Z20 के जेट ब्लैक कलर वेरिएंट की कीमत 3,299 रुपये है। वहीं इसके ब्राउन लेदर और मेटल ब्लैक वेरिएंट को कस्टमर्स 3,499 रुपये में खरीद सकते हैं। अगर आप भी इस वॉच को खरीदना चाहते हैं, इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट और Amazon से खरीद सकते हैं। जहां इसे बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है।
boAt Enigma Z20 price स्पेक्स
boAt Enigma Z20 वॉच 1.51 इंच एलसीडी स्क्रीन के साथ पेश किया गया है। जो हाई डेफिनिशन (HD) रिजॉल्यूशन के साथ आ रहा है। ग्राहकों को इस स्मार्टवॉच में सर्कुलर डायल मिल रहा है। जिसके राइट साइट एक रोटेटिंग क्राउन बटन कंपनी ने दिया है। इसके डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 600 निट्स तक है। इस स्मार्टवॉच को कई हेल्थ फीचर्स से लैस किया गया है। जिसमें हार्ट रेट मॉनिटर, SpO2 सेंसर, और स्लीप ट्रैकर फीचर शामिल हैं।
आपको बता दें, इसे SOS फीचर से भी लैस किया गया है, जो डीस्ट्रेस अलर्ट भेजता है। इसके अलावा इसमें आपको 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड मिल रहे हैं। साथ ही इसमें इनबिल्ट माइक, डायल पैड, और 250 कॉन्टेक्ट स्टोर करने की कैपिसिटी है। यह वॉच ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ आ रहा है। इसके अलावा आपको इस वॉच में म्यूजिक, कैमरा कंट्रोल, वेदर जैसे भी फीचर्स मिलेंगे।
कस्टमाइज किए जा सकने वाले वॉचफेस से यह लैस है। इस स्मार्टवॉच को IP68 रेटिंग मिली है, जो इसे डस्ट और वॉटर रसिस्टेंट बनाती है। बैटरी की बात करें तो इसे सिंगल चार्ज में 5 दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications