Home
Gadgets

Boat ने 100 घंटे की बैटरी बैकअप के साथ लॉन्च किया हेडफोन, जानें कीमत

Boat ने 100 घंटे की बैटरी बैकअप के साथ लॉन्च किया हेडफोन

BoAt Rockerz 551ANC launched: अगर आप भी नया हेडफोन लेने का सोच रहे हैं तो आपके लिए यह खबर काम की हो सकती है। ऑडियो प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी Boat ने नया वायरलेस हेडफोन Boat Rockerz 551ANC लॉन्च किया है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि, एक बार चार्ज करने पर यह 100 घंटे तक चलेगा। इस हेडफोन में प्लेबैक, 35db एक्टिव नॉयज कैंसेलेशन और पावरफुल ड्राइवर्स को शामिल किया गया है। आइए आपको Rockerz 551ANC के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

ये है स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

कंपनी ने अपने नए हेडफोन boAt Rockerz 551ANC में 40mm का ड्राइवर्स दिया है, जो हाईक्वालिटी साउंड प्रोवाइड करते हैं। इसी के साथ आपको इस हेडफोन में हाइब्रिड एक्टिव नॉयज कैंसेलेशन टेक्नोलॉजी भी मिलेगी। जिसकी मदद से बाहरी शोर को कम किया जाता है। इसके साथ ही आपको इसमें बटन यूजर्स को आसानी से म्यूजिक कंट्रोल, वॉयस एसिस्टेंट को एक्टिवेट और कॉल्स रिसीव करने में मदद करेंगे।

वहीं इस हेडफोन की बैटरी की बात की जाए तो इस हेडफोन को आप एक बार फुल चार्ज कर 100 घंटे तक यूज कर सकते हैं। कंपनी ने दावा किया है कि इस इस हेडफोन को 10 मिनट चार्ज कर आप इसे 10 घंटे तक प्लेबैक कर सकते हैं। इस हेडफोन को कंपनी ने यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट से लैस बनाया है। इसी के साथ आपको इसमें सॉफ्ट कुशन के साथ ओवर ईयर डिजाइन मिलेगा। आपको बता दें, यह हेडफोन कस्टम EQ का सपोर्ट करता हैं जो कि ऐप से एक्सेस किया जा सकता है।

BoAt Rockerz 551ANC की कीमत और कलर

boAt Rockerz 551ANC के कलर की बात करें तो इस हेडफोन में आपको ब्लैक, ब्लू और व्हाइट तीन कलर के ऑप्शन मिलेंगे। कंपनी ने boAt Rockerz 551ANC को 2,999 रुपये में लॉन्च किया है। इस नए हेडफोन को आप 24 अप्रैल, 2023 से ई-कॉमर्स साइट Flipkart और Amazon के साथ कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर खरीद सकेंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Gadget maker Bot has launched its new boAt Rockerz 551ANC. The price of which is being told as Rs 2,999. The company claims that, once charged, this headphone will give up to 100 hours of battery backup.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X