boAt ने पेश किए 50 घंटों की बैटरी लाइफ वाले बड्स boat Nirvana Ivy, खूबियों का मिलेगा भंडार
ऑडियो कैटिगिरी का पॉपुलर ब्रांड boAt ने भारत में नए TWS ईयरबड्स लॉन्च किए है। कंपनी ने इन बड्स को boat Nirvana Ivy नाम दिया है। यह 11mm के डायनामिक ड्राइवर्स से पैक है और 360 डिग्री में साउंड डिलिवर करते हैं, जिससे शानदार एक्सपीरियंस मिलता है।
इन बड्स में एक्टिव कैंसिलेशन (ANC) boat Nirvana Ivy में मिलने वाला एक और फीचर है। इसके साथ ही इनमें आपको हेड ट्रैकिंग की सुविधा भी मिलेगी। चलिए इन बड्स की कीमत, उपलब्धता और स्पेसिफिकेशंस के बारे में जान लेते हैं।

boat Nirvana Ivy की कीमत
boat Nirvana Ivy की कीमत भारत में 2,999 रुपये है। कंपनी ने इन बड्स को तीन कलर ऑप्शन गनमेंटल ब्लैक, गनमेंटल वाइट और क्वार्ट्ज स्यान में पेश किए हैं। इन बड्स को आप कल यानी 4 सितंबर से boat की वेबसाइट, Flipkart, Amazon, Reliance Digital, Chroma जैसे साइट से खरीद सकेंगे।
boat Nirvana Ivy के स्पेसिफिकेशंस
boat Nirvana Ivy में 11nm के ड्राइवर्स लगाए गए हैं। कंपनी ने इनमें boAt सिग्नेचर साउंड ऑफर किया है। ये बड्स 360 डिग्री Spatial ऑडियो के साथ आते हैं, जिससे हर तरफ से आपके कानों में साउंड पहुंचता है। इसमें कंपनी ने हेड ट्रैकिंग की सुविधा भी जोड़ी है, जो आपका हेड मूवमेंट काउंट करके उसी हिसाब से आवाज को आपके कानों तक पहुंचाने में मदद करता है।
boat Nirvana Ivy में एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (ANC) की भी सुविधा मौजूद है। इन बड्स को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह बाहर के शोर को 50 डेसिबल तक कम कर देते हैं। कनेक्टिविटी की बात करें तो इनमें ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है, जिसकी मदद से बड्स किसी भी डिवाइस से तुरंत पेयर हो जाता है।
पावर देने के लिए कंपनी ने boat Nirvana Ivy में 400mAh की बैटरी जोड़ी है। इसके प्रत्येक बड्स में 40mAh की बैटरी है। बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि ये ईयरबड्स 50 घंटों का प्लेबैक दे सकते हैं। ये भी दावा है कि इन बड्स को महज 10 मिनट चार्ज करने से ही आपको 240 मिनट का प्लेबैक टाइम मिलेगा। इन्हें IPX5 रेटिंग मिली है, जो कि बड्स को छीटों और धूल से होने वाली नुकसान से बचा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








