Home
Gadgets

Boat ने पेश की लेटेस्ट स्मार्टवॉच Boat Lunar Oasis, ब्लड ऑक्सीजन लेवल और हार्ट रेट को करेगी मॉनीटर

अगर आप भी खुद के लिए नई स्मार्टवॉच खरीदने का प्लान बना रहें है, तो आप लोगों के लिए वियरबेल ब्रैंड Boat ने एक नई स्मार्टवॉच Boat Lunar Oasis को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपनी इस स्मार्टवॉच में कई बेहतरीन फीचर्स जोड़े हैं।

ग्राहक इस स्मार्टवॉच को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा Flipkart और Amazone से भी खरीद सकेंगे। Boat Lunar Oasis को खरीदने के लिए कितने रुपये खर्च करने होंगे और कंपनी ने इस वॉच में कौन-कौन से नए फीचर्स को जोड़ा है, इसके बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

Boat ने पेश की लेटेस्ट स्मार्टवॉच Boat Lunar Oasis, जाने कीमत

Boat Lunar Oasis की भारत में कीमत

कंपनी ने अपनी इस नई वॉच को भारत में 3,299 रुपये की कीमत में पेश किया है। इस स्मार्टवॉच को आप 3 कलर ऑप्शन ओलिव ग्रीन मैग्नेटिक सिलिकॉन स्ट्रैप, एक्टिव ब्लैक सिलिकॉन स्ट्रैप और ब्लैक मेटल स्ट्रैप में खरीद सकते हैं।

Boat Lunar Oasis की खासियत

इस वॉच में कंपनी ने 1.43 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी है, जो कि 600nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ आती है। Boat Lunar Oasis में 2.5D सर्कुलर स्क्रीन दी गई है, जो कि ऑलवेज-ऑन सपोर्ट के साथ आती है।

इस वॉच में GPS, MapmyIndia पावर्ड टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन सपोर्ट जैसी खूबियां मिलेंगी। इस स्मार्टवॉच में ब्लड ऑक्सीजन लेवल और हार्ट रेट को मॉनीटर करने की सुविधा भी दी गई है। साथ ही ये वॉच स्लीप और स्ट्रैस मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स भी ऑफर कर रही है।

Boat Lunar Oasis की कनेक्टिविटी

Boat Lunar Oasis में 700 से ज्यादा एक्टिव मोड्स दिए गए है। इस वॉच को आप Boat Crest ऐप के जरिए कंट्रोल भी कर सकते हैं। इसमें आपको ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर भी मिलेगा, जिसकी मदद से आप सीधे वॉच के माध्यम से कॉल कर पाएंगे और रिसीव भी कर सकेंगे।

वॉच पर आपको ऐप नोटिफिकेशन, रिप्लाई टू टेक्स्ट, म्यूजिक-कैमरा कंट्रोल, वेदर अपडेट्स जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। बैटरी की बात करें तो इसमें 300mAh की बैटरी दी गई है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि एक बार फुल चार्ज होने पर ये वॉच 7 दिनों तक की बैटरी लाइफ दे सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Boat introduces the latest smartwatch Boat Lunar Oasis, will monitor blood oxygen level and heart rate
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X