eSIM सपोर्ट के साथ boAt Lunar Pro LTE स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च
दिसंबर 2023 में boAt Lunar Pro LTE स्मार्टवॉच की घोषणा करने के बाद, कंपनी ने अब इसे भारतीय यूजर्स के लिए उपलब्ध करा दिया है। नई लॉन्च की गई स्मार्टवॉच 1.39-इंच AMOLED डिस्प्ले, ई-सिम कॉलिंग सपोर्ट, बिल्ट-इन जीपीएस और बहुत कुछ के साथ आती है। चलिए जानते हैं boAt Lunar Pro LTE स्मार्टवॉच की कीमत के बारे में ।

भारत में boAt Lunar Pro LTE की कीमत
boAt Lunar Pro LTE को 9,999 रुपये की विशेष कीमत पर खरीदा जा सकता है। यह स्मार्टवॉच फ्लिपकार्ट (Flipkart) और कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।
लूनर प्रो एलटीई को आकर्षक ब्लैक और ब्राउन कलर ऑप्शनो में पेश किया गया है। जो ग्राहक लूनर प्रो एलटीई खरीदते हैं और नया जियो सिम लेते हैं, उन्हें 399 रुपये का एक प्लान मिलेगा, जो तीन महीने के लिए वैलिड होगा।
boAt Lunar Pro LTE फीचर
बॉट लूनर प्रो एलटीई वॉच अन्य स्मार्टवॉच से अलग है। क्योंकि यह eSIM के जरिए LTE कॉलिंग को सपोर्ट करेगा। इससे यूजर्स स्मार्टवॉच से ही कॉल कर सकेंगे। इसके लिए बॉट कंपनी ने जियो के साथ साझेदारी की है। साथ ही, एयरटेल यूजर्स जल्द ही बॉट लूनर प्रो एलटीई स्मार्टवॉच पर eSIM फीचर का यूज कर सकेंगे।
अब इस स्मार्ट वॉच में 1.39 इंच ऑलवेज ऑन AMOLED डिस्प्ले है। डिस्प्ले अनुकूलन योग्य वॉचफेस का सपोर्ट करेगा। इसमें हार्ट रेट, SpO2 और स्लिप ट्रैक भी है। यह 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड के साथ भी आता है। यह स्मार्टवॉच बिल्ट-इन जीपीएस के साथ आती है। धूल और पानी से सुरक्षा के लिए इसे IP68 रेटिंग भी मिली हुई है।
स्मार्टवॉच सामान्य यूज के साथ 7 दिनों की बैटरी लाइफ और ई-सिम कॉलिंग के साथ 2 दिनों की बैटरी लाइफ प्रोवाइट करती है। स्मार्टवॉच में स्पीड डायल पैड और वॉयस असिस्टेंट फीचर भी है। इसके साथ ही इसमें सिटिंग रिमाइंडर, कैमरा कंट्रोल, म्यूजिक कंट्रोल, वेदर अपडेट्स जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
boAt Ultima Call स्मार्टवॉच
boAt Ultima Call स्मार्टवॉच को एक साल पहले लॉन्च किया गया था। यह स्मार्टवॉच कॉन्टैक्ट स्टोरेज और डायल पैड से लैस है, जो ऐसे फीचर्स हैं जो अन्य डिवाइस से प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं। इसमें 700 से ज्यादा मेग मोड दिए गए हैं। इस स्मार्टवॉच में कैमरा कंट्रोल, लाइव क्रिकेट स्कोर, म्यूजिक कंट्रोल, वेदर रिपोर्ट, अलार्म, काउंटडाउन, स्टॉपवॉच, डीएनडी और फाइंड माई फोन का सपोर्ट है।


Click it and Unblock the Notifications








