Boat Lunar Tigon स्मार्टवॉच भारत में SpO2 हेल्थ फीचर्स , 7 दिन बैटरी बैकअप के साथ लॉन्च, जानिए कीमत
Boat Lunar Tigon Smartwatch Price: स्मार्टफोन ब्रांड Boat ने अपनी नई Lunar Tigon स्मार्टवॉच भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। जिसे कंपनी ने 3000 रुपये के भी कम कीमत में उपलब्ध कराया है। यह वॉच 1.45 इंच का एमोलेड डिस्प्ले के साथ आ रहा है, जिसमें 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिल रही है। इसके साथ ही इसमें यूजर्स को 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड का भी सपोर्ट मिलेगा। तो आइए आपको बोट के इस लेटेस्ट वॉच की कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले सभी स्पेसिफिकेशंस की डिटेल्स बताते हैं।
Boat Lunar Tigon की कीमत
Boat Lunar Tigon स्मार्टवॉच की कीमत की बात करें तो इसके ओशन रिज स्ट्रैप को कंपनी ने 2,899 रुपये की कीमत और मैटेलिक स्ट्रैप को 2,999 रुपये कीमत के साथ पेश किया है। जो कि इसका इंट्रोडक्टरी प्राइस बताया जा रहा है। ग्राहक इस वॉच को मेटल गोल्ड, डीप ब्लू, एक्टिव ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीद सकते है। जिसे बिक्री के लिए Amazon पर भी उपलब्ध कराया गया है।
Boat Lunar Tigon स्मार्टवॉच के स्पेक्स
बोट लूनर टिगॉन स्मार्टवॉच में 1.45 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। जो 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 466 x 466 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आ रही है। नेविगेशन के लिए इस वॉच में राउंड बटन साइड में दिया गया है। इसके साथ ही यह वॉच ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट के साथ आ रही है। जिसमें कई लेटेल्स हेल्थ फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा इसमें वॉच में इनबिल्ट स्पीकर और माइक्रोफोन भी दिए गए हैं।

कॉलिंग के लिए क्विक डायल पैड इसमें यूजर को मिलेगा, जिसमें 10 कॉन्टेक्ट सेव भी किए जा सकते हैं। यह स्मार्टवॉच 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड को सपोर्ट करती है। इसमें अलार्म, स्टॉपवॉच जैसे ऐप टूल्स भी आपको मिल रहे हैं। बोट के इस वॉच को सिंगल चार्ज में अगले 7 दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है। धूल और पानी से सुरक्षा के लिए इस वॉच को IP67 रेटिंग मिली है।


Click it and Unblock the Notifications








