Home
Gadgets

Boat ने दुनिया का पहला डॉल्बी ऑडियो वाला नेकबैंड किया लॉन्च, जानें क्या कुछ है खास

Boat ने भारत में दुनिया का पहला डॉल्बी ऑडियो वाला नेकबैंड किया लॉन्च

Boat ने अपना नया वायरलेस नेकबैंड Boat Nirvana 525ANC को भारतीय बाजारों में लॉन्च कर दिया है। इस नेकबैंड की मदद से कंपनी अपने यूजर्स का ऑडियो एक्सपरियंस बढ़ाने का काम करेगी। इसमें यूजर्स को शानदार साउंड क्वालिटी मिल रहा है। इस लेटेस्ट नेकबैंड को लेकर कंपनी ने दावा किया है कि, यह डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट के साथ आने वाला दुनिया का पहला वायरलेस नेकबैंड है। तो आइए आगे Boat Nirvana 525ANC की कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Boat Nirvana 525ANC की कीमत

कंपनी ने इस लेटेस्ट नेकबैंड की कीमत 2,499 रुपये तय किया है। जिसे कस्टमर्स ई-कॉमर्स साइट Amazon से खरीद सकते हैं। जहां इसे उपलब्ध करा दिया गया है। जिसे कंपनी ने सेलेस्टियल ब्लू, स्पेस ब्लैक और कॉस्मिक ग्रे तीन कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है। इस पर कंपनी की ओर से एक साल की वारंटी भी दी जा रही है।

Boat Nirvana 525ANC के फीचर्स

Boat Nirvana 525ANC नेकबैंड को कंपैक्ट और स्लीक डिजाइन के साथ लाया गया है। इस लेटेस्ट नेकबैंड में 42dB+ तक का हाईब्रिड एक्टिव न्वॉइज कैंसिलेशन (ANC) दिया गया है। इसके साथ ही इसमें Enx टेक्नोलॉजी को भी शामिल किया गया है, जिसे लेकर क्लियर कॉलिंग का दावा किया जा रहा है। सबसे खास बात है कि यह नेकबैंड डॉल्बी ऑडियो के साथ आ रहा है। इसके लिए डॉल्बी और बोट की पार्टनरशिप हुई है। इतना ही नहीं इस नेकबैंड के साथ Boat Adaptive EQ का भी सपोर्ट दिया गया है। इसमें Mimi एप का भी यूजर्स को सपोर्ट मिल रहा है। जिसकी मदद से आप ऑडियो मोड को सेलेक्ट भी कर सकते हैं।

Boat ने भारत में दुनिया का पहला डॉल्बी ऑडियो वाला नेकबैंड किया लॉन्च

इसके बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें आपको 180mAh की बैटरी मिलेगी। जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि, इसे 30 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है । इसमें फास्ट चार्जिंग (ASAP) दिया गया है। जिसे लेकर दावा किया गया है कि, 10 मिनट की चार्जिंग के बाद ये 10 घंटे का बैकअप देगा। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए इसे IPX5 की रेटिंग मिली है।

आपको कंपनी इस नए नेकबैंड के साथ स्पेशियल ऑडियो एक्सपिरियंस दे रही है, जो कि एप्पल के एयरपॉड्स में मिलता है। इसके अलावा इसमें 11mm का ड्राइवर भी दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ v5.2 मिल रहा है। इस नेकबैंड को कम से कम दो डिवाइस के साथ जोड़ा जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Boat has introduced its new neckband Nirvana 525 ANC in the Indian market. It is being claimed that this is the world's first neckband with Dolby Audio. Let us tell you about the price and features of this latest neckband.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X