boAt Nirvana Ivy vs boAt Nirvana Space TWS: इन बजट बड्स की जानें सारी डिटेल्स, खरीद को बनाएं आसान
boAt Nirvana Ivy vs boAt Nirvana Space TWS: boAt कंपनी ने हाल ही में एक बेहतरीन TWS ईयरबड्स की पेशकश की है। ये बड्स आपको 50 घंटों की बैटरी लाइफ देने का वादा करते हैं और ये आपके बजट में भी किफायती हैं।
वहीं boAt ने इससे पहले एक और बड्स की पेशकश की है, जो कि boAt Nirvana Space TWS है। ये बड्स भी बजट में किफायती हैं। लेकिन आज हम आपको अपने आर्टिकल में ये पॉकेट फ्रेंडली ईयरबड्स के बारे में सारी जानकारी देने वाले हैं, ताकि आप ये पता कर सकें कि आपके लिए ये दोनों बड्स में से किसे खरीदना सही विकल्प हो सकता है। तो चलिए फिर बिना देर किए हम इन बड्स में होने वाले मुख्य अंतर के बारे में जान लेते हैं।

boAt Nirvana Ivy और boAt Nirvana Space TWS में अंतर
फीचर्स: boAt Nirvana Ivy में 11nm के ड्राइवर्स लगाए गए हैं। कंपनी ने इनमें boAt सिग्नेचर साउंड ऑफर किया है। ये बड्स 360 डिग्री Spatial ऑडियो के साथ आते हैं, जिससे हर तरफ से आपके कानों में साउंड पहुंचता है। इसमें कंपनी ने हेड ट्रैकिंग की सुविधा भी जोड़ी है, जो आपका हेड मूवमेंट काउंट करके उसी हिसाब से आवाज को आपके कानों तक पहुंचाता है।
boAt Nirvana Space TWS ईयरबड्स में 11mm के ड्राइवर्स दिए गए हैं। ईयरबड्स में डायमंड जैसे कार्बन ड्राइवर और EQ मोड के साथ boAt का सिग्नेचर साउंड भी जोड़ा गया है, जो कि क्लियर और कस्टमाइजेशन ऑडियो प्रोवाइड करता है।
कनेक्टिविटी: boAt Nirvana Ivy में एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (ANC) की सुविधा मौजूद है। इन बड्स को लेकर दावा गया है कि यह बाहर के शोर को 50 डेसिबल तक कम कर देते हैं। इनमें ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी का सपोर्ट मिलता है, जिसकी मदद से बड्स किसी भी डिवाइस से तुरंत पेयर हो जाता है।
बात करें boAt Nirvana Space TWS की तो इनमें बैकग्राउंड नॉयज को कम करने के लिए 32dB तक एक्टिव नॉयज कैंसलेशन (ANC) शामिल है और क्वाड-माइक ENX टेक्नोलॉजी के साथ कॉल क्वालिटी को बेहतर किया गया है। 360 डिग्री स्पेटियल ऑडियो को AMI टेक्नोलॉजी के सहयोग से तैयार किया गया है, जो कि एक बेहतर सुनने का अनुभव प्रदान करता है।
बैटरी: कंपनी ने boAt Nirvana Ivy में 400mAh की बैटरी जोड़ी है। इसके प्रत्येक बड्स में 40mAh की बैटरी है। बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि ये ईयरबड्स 50 घंटों का प्लेबैक दे सकते हैं। ये भी दावा है कि इन बड्स को महज 10 मिनट चार्ज करने से ही आपको 240 मिनट का प्लेबैक टाइम मिलेगा।
boAt Nirvana Space TWS बड्स की बैटरी लाइफ की बात करें तो प्रत्येक बड्स में 45mAh की बैटरी और केस में 600mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि ये बड्स फुल चार्ज में 100 घंटे का प्लेटाइम प्रदान कर सकते हैं। साथ ही फास्ट चार्जिंग टाइप-सी पोर्ट के जरिए सिर्फ 15 मिनट की चार्जिंग के साथ 4 घंटे का प्लेबैक दे सकते हैं।
अन्य: boAt Nirvana Ivy को IPX5 रेटिंग मिली है, जो कि बड्स को छीटों और धूल से होने वाली नुकसान से बचा सकती है। वहीं बात करें boAt Nirvana Space TWS की तो गेमिंग और वीडियो देखने के लिए ईयरबड्स 60ms लो-लेटेंसी मोड प्रदान करते हैं। अन्य फीचर्स में इन-ईयर डिटेक्शन, टच कंट्रोल और मल्टीपॉइंट कनेक्टिविटी के साथ ट्रांसमिशन रेंज 10m तक दी गई है।
कीमत: boAt ने अपने इन दोनों बड्स को खूबियों से लैस करने के बाद भी ग्राहकों की पॉकेट का भी पूरा-पूरा ख्याल रखा है। boat Nirvana Ivy की कीमत भारत में 2,999 रुपये है। कंपनी ने इन बड्स को तीन कलर ऑप्शन गनमेंटल ब्लैक, गनमेंटल वाइट और क्वार्ट्ज स्यान में पेश किए हैं।
दूसरी तरफ boAt Nirvana Space TWS की कीमत मात्र 1,999 रुपये है। इन ईयरबड्स को आप दो कलर ऑप्शन Black और White में खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications