Home
Gadgets

boAt Nirvana Space TWS दो कलर ऑप्शन में लॉन्च, Amazon Prime Day Sale में होंगे बिक्री के लिए उपलब्ध

boAt ने भारतीय मार्केट में Nirvana Space TWS ईयरबड्स लॉन्च किए हैं। 360 डिग्री स्पेटियल ऑडियो से लैस ईयरबड्स 100 घंटे का प्लेटाइम प्रदान करते हैं। इन बड्स को कंपनी ने बेहद ही कम कीमत पर पेश किया है। चलिए इन ईयरबड्स के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

boAt Nirvana Space TWS ईयरबड्स की कीमत

boAt Nirvana Space TWS की कीमत मात्र 1,999 रुपये है। ये ईयरबड्स दो कलर ऑप्शन Black और White में लॉन्च किए गए है। आप इन शानदार ईयरबड्स को Amazon Prime Day Sale से खरीद सकेंगे।

boAt Nirvana Space TWS बड्स दो कलर ऑप्शन में लॉन्च

boAt Nirvana Space TWS ईयरबड्स स्पेसिफिकेशंस

boAt Nirvana Space TWS ईयरबड्स में 11mm के ड्राइवर्स दिए गए हैं। ईयरबड्स में डायमंड जैसे कार्बन ड्राइवर और EQ मोड के साथ boAt का सिग्नेचर साउंड भी जोड़ा गया है, जो कि क्लियर और कस्टमाइजेशन ऑडियो प्रोवाइड करता है।

वहीं इसके बैकग्राउंड नॉयज को कम करने के लिए 32dB तक एक्टिव नॉयज कैंसलेशन (ANC) शामिल है और क्वाड-माइक ENX टेक्नोलॉजी के साथ कॉल क्वालिटी को बेहतर किया गया है। 360 डिग्री स्पेटियल ऑडियो को AMI टेक्नोलॉजी के सहयोग से तैयार किया गया है, जो कि एक बेहतर सुनने का अनुभव प्रदान करता है।

boAt Nirvana Space TWS ईयरबड्स की खासियत

गेमिंग और वीडियो देखने के लिए ईयरबड्स 60ms लो-लेटेंसी मोड प्रदान करते हैं। अन्य फीचर्स में इन-ईयर डिटेक्शन, टच कंट्रोल और मल्टीपॉइंट कनेक्टिविटी के साथ ट्रांसमिशन रेंज 10m तक दी गई है। अगर इस बड्स की बैटरी लाइफ की बात करें तो प्रत्येक बड्स में 45mAh की बैटरी और केस में 600mAh की बैटरी दी गई है।

कंपनी का दावा है कि ये बड्स फुल चार्ज में 100 घंटे का प्लेटाइम प्रदान कर सकते हैं। साथ ही फास्ट चार्जिंग टाइप-सी पोर्ट के जरिए सिर्फ 15 मिनट में चार्ज के साथ 4 घंटे का प्लेबैक मिलता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
boAt Nirvana Space TWS launched in two color options, will be available for sale in Amazon Prime Day Sale
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X