Home
Gadgets

ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ boAt Smart Ring Active लॉन्च, कीमत 3 हजार से भी कम, जानें फीचर्स व उपलब्धता

boAt Smart Ring Active: भारतीय ब्रांड BoAt ने अपने स्मार्ट रिंग पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए, नई boAt Smart Ring Active लॉन्च कर दी है। इसे कंपनी ने देश में सबसे कम दाम वाले स्मार्ट रिंग के तौर पर पेश किया है।

इस रिंग को स्टेनलेस स्टील से तैयार किया गया है। 5 दिनों तक की बैटरी लाइफ के साथ आने वाले इस रिंग में फिटनेस ट्रैकिंग फैसलिटी, 5ATM वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग जैसे कई तगड़े फीचर्स मिल रहे हैं। तो चलिए आगे बोट के इस लेटेस्ट स्मार्ट रिंग एक्टिव की प्राइज से लेकर खासियत और उपलब्धता के बारे में डिटेल्स जानते हैं।

ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ boAt Smart Ring Active लॉन्च, दाम भी कम

boAt Smart Ring Active की कीमत और उपलब्धता
boAt की इस नई स्मार्ट रिंग एक्टिव की कीमत भारतीय बाजार में कीमत केवल 2,999 रुपये रखी तय की गई है। उपलब्धता की बात करें तो इसे फ्लिपकार्ट, अमेजन और कंपनी की ऑफिशियल साइट पर आज से यानी 20 जुलाई से उपलब्ध कराया दिया गया है।

यूजर्स इसे रेडिएंट सिल्वर, मिडनाइट ब्लैक और गोल्ड तीन कलर ऑप्शन में ले सकेंगे। वहीं साइज की बात करें तो यह रिंग 7, 8, 9, 10 और 11 साइज में लाया गया है।

ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ boAt Smart Ring Active लॉन्च, दाम भी कम

boAt Smart Ring Active के फीचर्स

boAt Smart Ring Active रिंग को मैग्नेटिक चार्जिंग केस से चार्ज करें, यह सुरक्षित कैरी और स्टोरेज बॉक्स के रूप में भी काम करता है। boAt स्मार्ट रिंग एक्टिव की खूबियों की बात करें तो यह स्मार्ट रिंग 20 से ज्यादा स्पोर्ट्स और गतिविधियों को आसानी से ट्रैक करने में सक्षम है।

इसके साथ ही इस छोटे से डिवाइस में कई हेल्थ और फिटनेस मॉनिटरिंग फैसलिटी दी गई हैं। जिसमें खास तौर पर हार्ट रेट, SpO2, स्ट्रेस और स्लीप लेवल जैसे फीचर्स शामिल हैं।

ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ boAt Smart Ring Active लॉन्च, दाम भी कम

पैकेजिंग में स्टेनलेस-स्टील डिजाइन, बोट कॉइन और फिटनेस चैलेंज, धूल और पानी प्रतिरोध, हेल्थ ट्रैकिंग और एक चुंबकीय चार्जिंग केस शामिल है। इसे टिकाऊ स्टेनलेस स्टील डिजाइन के साथ लाया गया है। जो पहनने में काफी आरामदायक और लाइट वेटेड है।

पानी से सुरक्षा के लिए इसे 5ATM रेटिंग प्राप्त हुए हैं। यानी कि, यह 50 मीटर की गहराई तक पानी में सुरक्षित रह सकती है। 5ATM रेटिंग की वजह से यूजर्स इसे तैराकी और शॉवर के दौरान भी इसे पहना जा सकता है।

इतना ही नहीं बोट के इस रिंग में ब्लूटूथ v5.0 कनेक्टिविटी दी गई है। आपको बता दे, शेक जेस्चर के साथ फोटो भी ले सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि, ग्राहक रियल टाइम में स्वास्थ्य डेटा को देखने के लिए AR व्यू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसकी बैटरी लाइफ की बात करें तो boAt Smart Ring Active में 5 दिनों तक की बैटरी लाइफ का सपोर्ट मिलता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
boAt Smart Ring Active launched for only rs 2999 know price availability and more details
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X