4 कलर ऑप्शन के साथ boat Storm Call 3 स्मार्टवॉच लॉन्च, मिलेंगे कई कमाल के फीचर्स
Boat ने अपने लेटेस्ट स्मार्टवॉच को लॉन्च कर दिया है। कंपनी की ये स्मार्टवॉच कम कीमत पर आकर्षक फीचर्स के साथ पेश की गई है। कंपनी ने boat Storm Call 3 को लॉन्च किया है, जो कि ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर के साथ मिलेगी। बता दें कि हाल ही में कंपनी ने boAt Nirvana Eutopia को भी लॉन्च किया था।
Boat ने अपने लेटेस्ट स्मार्टवॉच को 4 कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है। इस स्मार्टवॉच को आप Cherry Blossom, Active Black, Olive Green और Silver Metal ऑप्शन में खरीद सकतें हैं। कंपनी ने इस वॉच को 1099 रूपये की इंट्रोडक्ट्री कॉस्ट पर मार्केट में पेश किया है, जो कि आपके बजट में बिल्कुल फिट बैठती है। इसी के साथ इस स्मार्टफोन को ग्राहक Boat की ऑफिशियल वेबसाइट, Flipcart और Blinkit भी खरीद सकते हैं।

boat Storm Call 3 स्पेसिफिकेशन्स : boat Storm Call 3 में 1.83 इंच का LCD डिस्प्ले मिल रहा है, जो कि 550 निट्स की पीक ब्राइटनेट के साथ आएगा। ये वॉच DIY कस्टमाइजेबल वॉच फेस के साथ आ रही है, जिसके लिए आपको Crest ऐप का यूज करना होगा। इस स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर भी जोड़ा गया है। Boat Storm Call 3 स्मार्टवॉच Cres + OS पर काम करती है। इसमें क्विक डायल पैड भी दिया गया। इन सबके अलावा इस वॉच में आप नंबर भी सेव कर सकते हैं।
वहीं इस वॉच में 700+ स्पोर्ट मोड भी शामिल है। स्मार्टवॉच IP67 रेटिंग के साथ आ रही है और इसमें ग्राहकों को मैप नेविगेशन सपोर्ट भी मिलेगा। बस इसके लिए आपको Crest ऐप का इस्तेमाल करना होगा। इस वॉच में आप अपनी हेल्थ मॉनिटरिंग भी कर सकते हैं। हेल्थ मॉनिटरिंग के लिए इसमें हार्ट रेट, Spo2, डेली एक्टिविटी ट्रैकर और कई दूसरे कमाल के फीचर जोड़े गए हैं।
इमरजेंसी के लिए इस वॉच में SOS फीचर दिया गया है। यह वॉच कैमरा कंट्रोल, गेम्स, म्यूजिक कंट्रोल, वेदर, अलार्म, काउंटडाउन, स्टॉपवॉच, Find My Device और DND फीचर के साथ मिल रही है।


Click it and Unblock the Notifications








