Home
Gadgets

Boat TAG भारत में लॉन्च, जानें कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर

Boat ने अपने स्मार्ट डिवाइस सीरीज में नया कदम बढ़ाते हुए, BoatTAG लॉन्च किया है, जो खास तौर पर Android यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया एक BLE ट्रैकर है। यह डिवाइस Google के Find My Device Network का उपयोग कर खोए हुए आइटम जैसे चाबियां, वॉलेट, हैंडबैग और अन्य अन्य सामान को ट्रैकर है।

यह डिवाइस Google के Find My Device Network का उपयोग कर खोए हुए आइटम जैसे चाबियां, वॉलेट, हैंडबैग और अन्य सामान को ट्रैक करने में मदद करेगा। Boat ने पहले ही वियरेबल और TWS सेगमेंट में अपनी मजबूत पहचान बनाती है, और अब यह नया ट्रैकर कंपनी के समार्ट डिवाइस पोर्टफोलियो में एक नई जोड़ है।

Boat TAG भारत में लॉन्च, जानें कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर

Boat TAG के स्पेसिफिकेशन

Boat TAG एक सेमी-रीयर-टाइम ग्लोबल लोकेशन ट्रैकिंग फीचर प्रदान करता है, जो यूजर्स को अपने सामान की ट्रैकिंग में मदद करता है। यह डिवाइस 80dB अलार्म के साथ आता है, जिससे खोए हुए आइटम को ढूढ़ने में आसानी होती है। हालांकि, यूजर्स को यह ध्यान रखना चाहिए कि BoatTAG केवल 10 मीटर तक की ब्लूटूथ रेंज में काम करता है।

BoatTAG में अज्ञात ट्रैकर अलर्ट फीचर भी है, जो अनधिकृत ट्रैकिंग को रोककर यूजर्स को गोपनीयता और सुरक्षा को सुनिश्चित करता है। कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस अपनी बैटरी पर एक साल तक चल सकता है। इसके अलावा Boat पैकेज में एक अन्य बैटरी यूनिट भी दे रहा है, जो इसे वैल्यू-फॉर-मनी डिवाइस बनाता है।

Boat TAG केवल Android डिवाइस के साथ संगत है और फिलहाल यह ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। यह भारतीय बाजार में अर्ली बर्ड ऑफर के तहत 1,299 रुपये की कीमत पर मिल रहा है। कंपनी के अनुसार फ्यूचर में इस डिवाइस की कीमत में बढ़ोत्तरी की उम्मीद है।

Boat TAG के साथ एक साल की वारंटी भी मिल रही है। इसकी पहली सेल 24 फरवरी 2025 को भारतीय मानक समय के अनुसार दोपहर 12:00 बजे से शुरू होगी। यह डिवाइस Flipkart और Boat की आधिकारिक वेबसाइट दोनों पर उपलब्ध होगा। इच्छुक ग्राहक को सुझाव दिया जाता है कि वे इसे जल्द खरीदें ताकि उन्हें इसकी मूल कीमत पर छूट का लाभ मिल सके।

 
Best Mobiles in India

English summary
Boat TAG Launched in India, Price, Features, Specifications and More
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X