Home
Gadgets

boAt Ultima Call स्मार्टवॉच ब्लूटूथ कॉलिंग, 700 प्लस स्पोर्ट्स मोड्स के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

boAt Ultima Call Smartwatch: अगर आप भी कम बजट में दमदार फीचर के साथ नई स्मार्टवॉच लेने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए boAt की नई स्मार्टवॉच बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। कंपनी ने अपनी नई स्मार्टवॉच boAt Ultima Call को भारत में ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ लॉन्च कर दिया है। जो 1.83 इंच की HD 2.5D कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आ रहा है। इसके साथ ही इस लेटेस्ट Ultima Call Smartwatch में यूजर्स को स्लीक और स्क्वाअर डायल डिजाइन मिल रहा है। boAt Ultima Call कई लेटेस्ट फीचर्स से लैस है। तो आइए आपको इस स्मार्टवॉच की स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत तक के बारे में आगे विस्तार से बताते हैं।

boAt Ultima Call के स्पेसिफिकेशंस

इस वॉच में आपको 1.83 इंच की HD 2.5D कर्व्ड डिस्प्ले मिल रहै है। जो 240 x 284 रेजोल्यूशन और पिक्सल के साथ आ रहा है। इसकी ब्राइटनेस 700 निट्स तक है। इसमें यूजर्स को 100 से ज्यादा कस्टमाइज वॉच फेस मिल रहे हैं। जिसे यूजर्स अपने हिसाब से बदल सकते हैं। इस लेटेस्ट वॉच में हाई क्वालिटी इन बिल्ट माइक्रोफोन भी दिया गया है। इसके डायल पैड में आप 100 कॉन्टैक्ट्स को सेव कर सकते हैं। इतना ही नहीं इसमें 700 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स का सपोर्ट भी दिया गया है। जिससे फिटनेस लवर्स अपनी परफॉर्मेंस को मॉनिटर करने के लिए एक्टिविटीज का चुनाव कर सकते हैं। हेल्थ फीचर्स के लिए आपको इसमें हार्ट रेट और SpO2 ट्रैकिंग जैसे फीचर्स मिल रहे हैं।

boAt Ultima Call स्मार्टवॉच ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ भारत में लॉन्च

बैटरी बैकअप की बात करें तो इसे एक बार के चार्ज में 7 दिनों तक यूज किया जा सकता है। इसके अलावा ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ इसे 2 दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इस स्मार्टवॉच को IP68 रेटिंग दी गई है, जो इसकी पानी और धूल से सुरक्षा सुनिश्चित करती है। यानि कि यह वॉच किसी भी मौसम में इजली इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें यूजर्स को वैदर अपडेट्स, कैमरा कंट्रोल, अलार्म काउंटडाउन, लाइव क्रिकेट स्कोर, डू नॉट डिस्टर्ब मोड, फाइंड माय फोन , फंक्शन म्यूजिक कंट्रोल और स्टॉप वॉच का भी सपोर्ट दिया गया है।

boAt Ultima Call की कीमत

boAt Ultima Call स्मार्टवॉच को कंपनी ने ब्लैक, सिल्वर, पिंक और ब्लू 4 कलर ऑप्शन में पेश किया है। इसकी कीमत की बात करें तो इसे कंपनी ने देश में 1,699 रुपये शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया है। जिसकी बिक्री ई-कॉमर्स साइट Amazon पर 19 जून से शुरू कर दी जाएगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
boat has launched its new smartwatch boAt Ultima Call in India with Bluetooth calling and 700 plus sportmodes. Which has been introduced with 1.83 inch HD 2.5D curved display.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X