boAt ने नई Calling Smartwatch भारत में की लॉन्च, कम दाम में मिलेंगे ये खास फीचर्स
अगर आप भी अपने लिए नया स्मार्टवॉच (Smartwatch) लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। जी हां, वियरेबल कंपनी Boat ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए नई वॉच Boat Ultima Regal को लॉन्च कर दिया है। जो देखने में काफी स्टाइलिश है।
boAt की इस लेटेस्ट वॉच को Calling फैसलिटी के साथ उपलब्ध कराया गया है। जिसे यूजर पार्टी से लेकर जिम तक में यूज कर सका है। कम कीमत होने के बाद भी कंपनी ने इसमें कई खास फीचर्स दिए हैं। तो चलिए आपको आगे बोट अल्टिमा रीगल स्मार्टवॉच की कीमत से लेकर खासियत और उपलब्धता के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Boat Ultima Regal कीमत व उपलब्धता- बोट अल्टिमा रीगल स्मार्टवॉच आपको 2500 रुपये से भी कम दाम यानी मात्र 2,499 रुपये में मिल जाएगी। जिसे ग्राहक नीला, पिंक, काला और अन्य कलर ऑप्शन में ले सकता है। उपलब्धता की बात करें तो इसे बोट के ऑफिशियल वेबसाइट के साथ अमेजन और फिल्पकार्ट से खरीदा जा सकता है।
Boat Ultima Regal स्पेसिफिकेशन्स- Boat Ultima Regal स्मार्टवॉच में आपको 2.01 इंच का एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिज़ॉल्यूशन 410x502 पिक्सल और पीक ब्राइटनेस 1,000 निट्स तक है।
यह स्मार्टवॉच ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट के साथ आ रही है, जिसमें इन-बिल्ट डायलपैड, माइक्रोफोन, स्पीकर और स्मार्टवॉच से ही कॉन्टैक्ट्स को सेव करने की फैसलिटी मिल रही हैं। इसमें अन्य वॉच फीचर्स को कंट्रोल करने के लिए एक फंक्शनल रोटेटिंग क्राउन भी दिया गय है।
इसके अलावा इस वॉच में एक समर्पित (Dedicated) DND मोड मिल रहा है। धूल और पानी से सुरक्षा के लिए इस स्मार्टवॉच को IP68 रेटिंग मिले हैं। बोट अल्टिमा रीगल स्मार्टवॉच की मदद से यूजर कैमरा और गैजेट को कंट्रोल करना, सीज़न देखना, फोन को नियंत्रित करना से लेकर एलीवेटर सेट करने जैसे कार्य भी कर सकते हैं। इसमें एक क्लिक बटन शामिल है, जिसकी मदद से इमरजेंसी में तत्तकाल मदद मांगा जा सकता हैं। इसके साथ ही इस नॉच से डायरेक्ट फोन भी किया जा सकता है।
इतना ही नहीं इसमें हार्ट रेट, SpO2, तनाव, ऊर्जा और नींद की ट्रैकिंग के लिए फीचर्स मिलते हैं। इन सभी को आप साथी क्रेस्ट ऐप के साथ ट्रैक कर सकेंगे। बैटरी लाइफ की बात करें तो इस स्मार्टवॉच को एक बार चार्ज करने के बाद इसे अगले 7 दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
कंपनी के अनुसार बोट अल्टिमा रीगल ब्लूटूथ कॉलिंग और ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले कार्यक्षमता के साथ पांच दिनों तक बैटरी लॉइफ ऑफर करता है।


Click it and Unblock the Notifications








