Boat Ultima Regal vs Redmi Watch 5 Active: 3000 हजार से भी कम कीमत में किसे खरीदेंगे आप?
Boat Ultima Regal vs Redmi Watch 5 Active: हाल ही में boAt कंपनी ने अपनी एक नई स्मार्टवॉच को पेश किया है, जिसे कंपनी ने कम कीमत पर पेश किया है। इसके साथ ही इस स्मार्टवॉच में कई दमदार फीचर्स भी देखने को मिलेंगे।
लेकिन यहां हम आपके लिए Boat Ultima Regal और Redmi Watch 5 Active में अंतर लेकर आए हैं। रेडमी की ये वॉच भी दाम में किफायती है, तो ऐसे में आप ये पता कर सकते हैं कि कम कीमत होने के बाद आपके लिए कौनसा बड्स सही है।

दोनों स्मार्टवॉच के फीचर्स
डिस्प्ले: Boat Ultima Regal स्मार्टवॉच में आपको 2.01 इंच का एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिज़ॉल्यूशन 410x502 पिक्सल और पीक ब्राइटनेस 1,000 निट्स तक है। बात करें Redmi Watch 5 Active की तो इसमें 2 इंच की LCD डिस्प्ले दी है। ये डिस्प्ले 500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। इस नई स्मार्टवॉच की स्ट्रैप TPU मैटेरियल से बनाई गई है। इसका बॉडी जिंक एलॉय से तैयार किया गया है।
बैटरी: बैटरी लाइफ की बात करें तो Ultima Regal स्मार्टवॉच को एक बार चार्ज करने के बाद इसे अगले 7 दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी के अनुसार, बोट अल्टिमा रीगल ब्लूटूथ कॉलिंग और ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले कार्यक्षमता के साथ पांच दिनों तक बैटरी लॉइफ ऑफर करता है।
Watch 5 Active को पॉवर देने के लिए 470mAh की दमदार बैटरी प्रदान की गई है। ये बैटरी मैग्नेटिक चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है। कंपनी का कहना है कि ये वॉच 18 दिनों तक का बैकअप प्रदान करती है।
अन्य फीचर्स: Boat Ultima Regal में DND मोड मिल रहा है। धूल और पानी से सुरक्षा के लिए इस स्मार्टवॉच को IP68 रेटिंग मिले हैं। स्मार्टवॉच की मदद से यूजर कैमरा और गैजेट को कंट्रोल करना, सीज़न देखना, फोन को नियंत्रित करने से लेकर एलीवेटर सेट करने जैसे कार्य भी कर सकते हैं। इसमें एक क्लिक बटन है, जिसकी मदद से इमरजेंसी में तत्काल मदद मांगी जा सकती हैं। इसके साथ ही इस नॉच से डायरेक्ट फोन भी किया जा सकता है।
Redmi Watch 5 Active स्मार्टवॉच IPX8 रेटिंग के साथ आती है, इसका मतलब है कि ये पानी और धूल से भी खराब नहीं होती है। इसमें कंपनी ने 140 से भी ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स दिए हैं। इसमें क्लियर कॉलिंग के लिए कंपनी ने तीन माइक के साथ ENC सेटअप भी उपलब्ध कराया है।
Boat Ultima Regal में ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट शामिल है, जिसमें इन-बिल्ट डायलपैड, माइक्रोफोन, स्पीकर और स्मार्टवॉच से ही कॉन्टैक्ट्स को सेव करने की फैसलिटी मिल रही हैं। इसमें अन्य वॉच फीचर्स को कंट्रोल करने के लिए एक फंक्शनल रोटेटिंग क्राउन भी दिया गया है। Redmi Watch 5 Active वॉच HyperOS सॉफ्टवेयर पर बेस्ड है। साथ ही इसमें 200+ क्लाउड वॉच फेसेज भी दिए गए हैं। इतना ही नहीं ये वॉच हिंदी लैंग्वेज सपोर्ट, इमोजी सपोर्ट और कस्टमाइजेबल रिंगटोन्स जैसे फीचर्स से भी लैस है।
हेल्थ फीचर्स: Boat Ultima Regal में हार्ट रेट, SpO2, तनाव, ऊर्जा और नींद की ट्रैकिंग के लिए फीचर्स मिलते हैं। इन सभी को आप साथी क्रेस्ट ऐप के साथ ट्रैक कर सकेंगे। Watch 5 Active में हार्ट रेट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर और SpO2 सेंसर भी दिया है। इसके साथ ही हेल्थ ट्रैकिंग, स्टेप्स काउंटर जैसे फीचर्स भी शामिल है। रेडमी की इस वॉच में कंपनी ने Mi Fitness App भी दिया है।
दोनों वॉच की कीमत
Boat Ultima Regal स्मार्टवॉच आपको 2500 रुपये से भी कम दाम यानी मात्र 2,499 रुपये में मिल जाएगी। जिसे ग्राहक ब्लू, पिंक, ब्लैक और अन्य कलर ऑप्शन में ले सकता है। वहीं Redmi Watch 5 Active की भारत में 2799 रुपये की कीमत है। इसे आप दो कलर ऑप्शन मैट सिल्वर और मिडनाइट ब्लैक में खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








