24 घंटे बैकअप और शानदार फीचर्स के साथ Bose QuietComfort Earbuds हुआ लॉन्च, बस इतनी है कीमत
दुनिया की सबसे लोकप्रिय ऑडियो कंपनियों में से एक, Bose ने नए QuietComfort Earbuds II की घोषणा की है। कंपनी ने पहले मॉडल के सक्सेसर को दो साल के लंबे समय के बाद लॉन्च किया है और इसमें पहले की तुलना में महत्वपूर्ण बदलाव हैं।
कंपनी का दावा है कि उसके नए ईयरबड्स में वर्तमान में बाजार में सबसे अच्छा एक्टिव नॉइज़ कैंसिलेशन (ANC) है। Bose QuietComfort Earbuds II में इन-ईयर डिज़ाइन, ब्लूटूथ v5.3, IPX4 वॉटर रेजिस्टेंस, CustomTune तकनीक, 18 घंटे तक की बैटरी लाइफ और ढेर सरे फीचर्स मिलते है। आइए नए बोस इयरफ़ोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स पर एक नज़र डालते हैं।
Bose QuietComfort Earbuds II: कीमत
Bose QuietComfort Earbuds II दो कलर ऑप्शन- ट्रिपल ब्लैक और सोपस्टोन में आता है। ग्लोबल मार्केट में इनकी कीमत 299 डॉलर (लगभग 23,700 रुपये) है और यह 15 सितंबर से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि, भारत में लॉन्च की अभी घोषणा नहीं की गई है।

Bose QuietComfort Earbuds II: स्पेसिफिकेशन्स
Bose QuietComfort Earbuds II इन-ईयर डिज़ाइन किए गए ट्रू वायरलेस ईयरबड्स (TWS) हैं। उन्हें एक बार चार्ज करने पर 6 घंटे तक और चार्जिंग केस के साथ 18 घंटे तक चलने के लिए रेट किया गया है। केस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है जिसका मतलब है कि आपको सिर्फ 20 मिनट के चार्ज के साथ दो घंटे का ऑडियो प्लेबैक मिलता है। फुल चार्ज करने में तीन घंटे का समय लगेगा। चार्जिंग एक टाइप सी केबल के जरिए होती है। ईयरबड्स ऑटोमैटिक एक्टिव नॉइज़ कैन्सिलेशन को ट्यून करके बेहतर साउंड क्वालिटी देता है।
Bose QuietComfort Earbuds II: फीचर्स
कनेक्टिविटी के लिहाज से, ये ईयरबड्स ब्लूटूथ v5.3 को सपोर्ट करते हैं, जो 30 फीट की रेंज प्रदान करते हैं। वे SBC और AAC कोडेक्स का सपोर्ट करते हैं। बेहतर कॉलिंग के लिए प्रत्येक ईयरबड में चार माइक होते हैं। Bose QuietComfort Earbuds II में ActivSense की फीचर भी दिया गया है आसपास की साउंड सुनने की अनुमति देता है ताकि आप सुन सकें कि आपके आस-पास क्या हो रहा है। इनमें कस्टमट्यून साउंड कैलिब्रेशन भी है।


Click it and Unblock the Notifications