Boult Crown R Pro Smartwatch सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत
स्मार्टवॉच के बढ़ते चलन को देखते हुए सभी कंपनियां अपने-अपने नए स्मार्टवॉच लॉन्च कर रही हैं। इसी के तहत स्मार्टवॉच ब्रांड Boult ने भी अपनी नई स्मार्टवॉच Boult Crown R Pro Smartwatch को सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च कर दिया है। जिसके डिस्प्ले में 466x466 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल रही है। इसके साथ ही इस स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग और कई हेल्थ ट्रैकिंग फीचर मिल रहे हैं। कंपनी ने अपने ग्राहकों को देखते हुए इस वॉच की कीमत 3 हजार रुपये से कम रखी है। जिससे यूजर्स को खरीदनें के लिए ज्यादा पैसे भी ना खर्च करने पड़े। तो आईए आपको इस लेटेस्ट वॉच की कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
Boult Crown R Pro स्मार्टवॉच के स्पेसिफिकेशंस
Boult Crown R Pro स्मार्टवॉच को राउंड डायल और रोटेटिंग क्राउन के साथ पेश किया गया है। जिसका 1.43 इंच सुपर AMOLED डिस्प्ले है, जो 466x466 पिक्सल के रिजॉल्यूशन और 500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा। इसके साथ ही इसमें यूजर्स को योगा, बास्केटबॉल , क्रिकेट, रनिंग साइक्लिंग, और स्विमिंग जैसे 120 से भी ज्यादा स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट मिल रहा है। इसमें यूजर्स को 150 से अधिक वॉच फेस ऑप्शन भी मिल रहा है। ब्लूटूथ 5.2 कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ, वॉच में कॉलिंग के लिए आपको डेडिकेटेड माइक और स्पीकर भी मिल रहा है।। इसमें यूजर्स को AI वॉयस असिस्टेंस और फाइंड माय फोन फीचर मिलेगा।

Boult Crown R Pro स्मार्टफोन पर मैसेज, कॉल और दूसरे एप्स के लिए स्मार्ट नोटिफिकेशन फीचर भी मिल रहा है। इस वॉच में SpO2 सेंसर,ब्लड प्रेशर ट्रैकर , हार्ट रेट मॉनिटरिंग के साथ एक फीमेल हेल्थ और स्लीप मॉनिटर भी मिल रहा है। इसके अलावा आपको इस स्मार्टवॉच में इनबिल्ट अलार्म क्लॉक, टाइमर, स्टॉपवॉच, वेदर मॉनिटरिंग और सेडेंटरी रिमाइंडर भी दिया गया है। Boult Crown R Pro को डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IP67 रेटिंग दी गई है।
Boult Crown R Pro की कीमत और कलर
Boult Crown R Pro को यूजर्स थंडर ब्लैक, फ्रोजन सिल्वर और वोल्केनिक ऑरेंज तीन कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। इस वॉच की कीमत 2,999 रुपये तय की गई है। इसे आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से ऑर्डर कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








